12वीं पास करने के बाद का समय किसी भी युवा के लिए करियर निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। हर कोई 12वीं के बाद ऐसा कोर्स करना चाहता है, जिसे करने के तुरंत बाद अच्छा सैलरी पैकेज मिल सके। अगर आप भी 12वीं पास कर चुके हैं और ऐसे कोर्सेज के बारे में जानकारी चाहते हैं, जिन्हें करने के बाद आपको अधिकतम सैलरी पैकेज मिले तो यह लेख आपके लिए उपयोगी है। यहां हम कुछ ऐसे कोर्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसे करने के बाद आपका एक अच्छा करियर बना सकता है।
कंप्यूटर साइंस में बीटेक
इस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए उम्मीदवार को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। छात्र को गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसमें प्रवेश के लिए जेईई मेन्स, एसआरएमजेईई, एमयू-ओईटी जैसी प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। इसके अलावा आप विदेश से भी बीटेक कर सकते हैं। इस कोर्स को करने के बाद कोई भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर, टेक्निकल सपोर्ट मैनेजर, सॉफ्टवेयर एनालिस्ट आदि के तौर पर काम कर सकते है। इस कोर्स को करने के बाद ही विभिन्न कंपनियां आपको बेहतर पैकेज पर नौकरियां ऑफर करती हैं। इस क्षेत्र में आपकी शुरुआती सैलरी आपकी योग्यता के अनुसार 5 लाख रुपये प्रति वर्ष से लेकर 40 लाख रुपये प्रति वर्ष तक हो सकती है।
मेडिकल क्षेत्र में बनाएं करियर
अगर आपका रुझान मेडिकल लाइन में है और बेहतर सैलरी के साथ शुरुआत करना चाहते हैं तो आप एमबीबीएस कोर्स कर सकते हैं। यह पांच साल का कोर्स है जिसमें 4 साल की पढ़ाई और आखिरी एक साल की इंटर्नशिप होती है। इस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए आपको NEET परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। इस कोर्स को करने के बाद आप सरकारी अस्पतालों और प्राइवेट अस्पतालों में नौकरी करके लाखों में सैलरी पा सकते हैं। इसके अलावा आप अपना क्लिनिक खोलकर भी महीने में लाखों रुपये कमा सकते हैं.
चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए)
अगर आप 12वीं के बाद किसी ऐसे कोर्स की तलाश में हैं जिसमें आपको शुरुआती सैलरी लाखों में मिल सके तो इसके लिए आप चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) का कोर्स कर सकते हैं। भारत में एक सीए का औसत वार्षिक वेतन 6 से 7 लाख रुपये है। सीए कोर्स करने के बाद आपके पास सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में नौकरी के बेहतर अवसर होंगे।
मार्केटिंग मैनेजर
12वीं कक्षा पास करने के बाद आप मार्केटिंग मैनेजर का कोर्स भी कर सकते हैं। इस कोर्स को करने के लिए आपका 12वीं कक्षा कॉमर्स या साइंस स्ट्रीम से उत्तीर्ण होना जरूरी है। आजकल हर कंपनी मार्केटिंग मैनेजर के पद पर लोगों को नौकरी देती है। इस क्षेत्र में आपको नौकरी ऑफर करने के साथ-साथ बेहतर सैलरी पैकेज भी ऑफर किया जाता है।

