चांद पर जाने की इच्छा है तो एक बार घूमने जा सकते हैं मूनलैंड

ट्रेवलचांद पर जाने की इच्छा है तो एक बार घूमने जा सकते...

Date:


चांद पर जाने की इच्छा है तो एक बार घूमने जा सकते हैं मूनलैंड

अगर आपको चांद पर जाने की इच्छा है तो एक बार तो मूनलैंड जरूर जाना चाहिए, क्योंकि यहां की सैर करना चांद पर जाने से कम नहीं माना जाता है। तो चलिए जानते हैं इस जगह के बारे में।

चांद पर जाने की इच्छा है तो एक बार घूमने जा सकते हैं मूनलैंड
Image Source: Google

 मूनलैंड भारत में ही है। यहां हर साल काफी संख्या में लोग घूमने आते हैं, और यहां का नजारा देखकर वो हैरान रह जाते हैं। मूनलैंड कश्मीर में स्थित है, जो कि लेह से 127 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस जगह का नाम लामायुरू गांव है.

यहां लोग मूनलैंड के दीदार करने के लिए आते हैं। वहीं, हिंदी में इसे चांद की जमीन कहा जाता है। लामायुरू गांव 3510 मीटर की ऊंचार पर स्थित है। आपने कई बार ये सुना होगा कि चांद की जमीन बिल्कुल अलग है। ठीक ऐसा ही यहां भी है, जिसकी वजह से इस जगह को मूनलैंड कहा जाता है। 

ऐसा कहा जाता है कि इस जगह पर पहले एक झील थी, लेकिन फिर बाद में ये सूख गई। लेकिन यहां कि खासियत ये है कि ये झील तो सूख गई, लेकिन यहां की मिट्टी जो कि पीली और सफेद रंग की दिखती है। साथ ही ये मिट्टी बिल्कुल चांद की जमीन की तरह दिखती है.

वहीं, अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप पूर्णिमा की रात को यहां जा सकते हैं, क्योंकि चांद की रोशनी पूर्णिमा की रात को इस धरती पर पड़ती है, जिसके कारण ये मिट्टी चांद जैसी चमकती है और देखने पर ये बिल्कलु चांद की जमीन की तरह दिखती है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related