इन बिजनेस को शुरू कर आप भी कर सकते है लाखों की कमाई

बिज़नेसइन बिजनेस को शुरू कर आप भी कर सकते है लाखों की...

Date:

आज के समय में हर कोई ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना चाहता है। इसके लिए वह नौकरी के साथ-साथ कई तरह के बिजनेस भी शुरू करना चाहते हैं। कई महिलाएं जो घर से बाहर नहीं जा सकतीं, वे भी अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं। आज हम आप सभी के लिए कुछ ऐसे बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं, जिसके जरिए आप कम निवेश में ज्यादा फायदा पा सकते हैं।

आप मोबाइल फूड वैन, जूस शॉप, कुकिंग क्लासेज जैसे हर तरह का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस को आप गांव या शहर कहीं भी शुरू कर सकते हैं. इस बिजनेस की डिमांड आज के समय में हर जगह है. आइए इन बिजनेस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मोबाइल फूड वैन

आज के समय में युवा घर से बाहर खाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में आप मोबाइल फूड वैन का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. इससे आपको अच्छी कमाई करने का मौका मिल जायेगा . इसके लिया आपको शुरुआत में कम से कम 25,000-30,000 रुपये तक का निवेश करना होगा. जिसमें आपको स्टॉल और खाने-पीने के सामान की जरूरत पड़ेगी. इस बिजनेस में आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि आप जहां भी यह बिजनेस शुरू करें, सामान और रेट उसी के अनुसार रखें।

उदाहरण के लिए, यदि आप किसी स्कूल के बाहर स्टॉल लगाते हैं तो चाऊमीन जैसी चीजें रखें और कीमत कम रखें। वहीं अगर आप किसी बाजार में स्टॉल लगाते हैं तो आपको बाजार के हिसाब से रेट और सामान रखना होगा.

जूस की दुकान

कोरोना महामारी के बाद बाजार में जूस की मांग बढ़ गई है. हर मौसम के हिसाब से जूस की डिमांड रहती है. आप किसी छोटे बाजार में जूस की दुकान खोल सकते हैं. इससे आप हर दिन अच्छी कमाई कर सकते हैं. आप चाहें तो पार्क के बाहर या जिम के बाहर भी दुकान लगा सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको ज्यादा पैसों की जरूरत नहीं पड़ेगी.

नृत्य और खाना पकाने की कक्षाएं

आज के समय में लोगों को डांस और कुकिंग बहुत पसंद है. अगर आपके पास इनमें से कोई भी स्किल है तो आप इसकी क्लास लोगों को दे सकते हैं। ये क्लासेस आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में दे सकते हैं। अगर आपने डांस और कुकिंग से जुड़ा कोई कोर्स किया है तो सोने पर सुहागा होगा। आज के समय में बहुत से लोग इस हुनर को सीखना चाहते हैं। आप ऑफिस के बाद बचे समय में भी यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...