Business Idea: आज के दौर में हर कोई अधिक से अधिक पैसा कमाना चाहता है। इसके लिए वो नौकरी के साथ कई तरह के व्यापार शुरू करना चाहता है। जो महिला घर से बाहर नहीं जा सकती वो अपना खुद का काम शुरू करना चाहती है। आज सभी के लिए एक ऐसा बिजनेस आइडिया बता रहे हैं। जिसके माध्यम से कम निवेश से अधिक का लाभ पा सकते हैं। मोबाइल फूड वैन, जूस दुकान, कुकिंग क्लासेस जैसे बिजनेस शुरू कर सकते हैं। ये बिजनेस गांव और शहर कहीं पर भी शुरू कर सकते हैं। ऐसे बिजनेस की मांग आज हर जगह पर है। इन बिजनेस के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
मोबाइल फूड वैन
आज युवा वर्ग घर से अधिक बाहर का खाना पसंद करते हैं। ऐसे में मोबाइल फूड वैन बिजनेस शुरू किया जा सकता है। ये बिजनेस बंपर कमाई के मौके देगा। इसमें कम से कम 25,000-30,000 रुपए का निवेश करना होगा। जिसमें कि स्टॉल और खाने के सामान की जरूरत होगी। इस बिजनेस में एक बात का ध्यान रखना होगा कि जिस जगह पर ये बिजनेस शुरू करते हैं उसके मुताबिक सामान रखें और दाम भी रखें।
उदाहरण के तौर पर अगर स्कूल के बाहर स्टॉल लगाते हैं तो चाऊमीन जैसे आइटम रखें और कीमत कम रखें। अगर कोई बाजार में स्टॉल लगाते हैं तो बाजार के अनुसार दाम और सामान रखें।
जूस की दुकान
कोरोना महामारी के बाद बाजार में जूस की मांग तेजी से बढ़ी है। हर मौसम के मुताबिक जूस की मांग रहती है। एक छोटे से बाजार में जूस की शॉप खोली जा सकती है। इससे हर दिन अच्छा कमाई की जा सकती है। चाहें तो कोई जिम या पार्क के बाहर दुकान लगा सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए अधिक पैसों की जरूरत नहीं। चाहे तो पैकेज फ्रूट जूस को रख सकते हैं।
डांस-कुकिंग क्लास
आज के दौर में डांस और कुकिंग भी काफी पसंद किया जा रहा है। अगर इनमें से कोई हुनर है तो लोगों को इसकी क्लास दे सकते हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में ये क्लासे दी जा सकती है। अगर डांस और कुकिंग से संबंधित कोई कोर्स किया है तो ये बहुत अच्छा है। आज के समय में लोग ये हुनर सीखना चाहते हैं। इस बिजनेस को ऑफिस से बचे समय में शुरू कर सकते हैं।

