Uttarakhand News: जिस कमरे में कभी गुजारा था बचपन, उसी कमरे में CM Yogi ने गुजारी रात

न्यूज़Uttarakhand News: जिस कमरे में कभी गुजारा था बचपन, उसी कमरे में...

Date:

देहरादून। आजकल उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के दौरे पर हैं। योगी आदित्यनाथ इस समय अपने गांव में अपनी मां और परिजनों के साथ है। सीएम योगी ने उसी कमरे में रात गुजारी जिस कमरे में कभी वे बचपन में रहा करते थे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज उत्तराखंड दौरे का तीसरा दिन है। जानकारी के अनुसार सीएम योगी आज अपने गांव में मंगलवार को रूकें। सीएम योगी के गांव पहुंचने पर जश्न का माहौल था। मुख्यमंत्री योगी के घर के बाहर टेंट लगाया गया था। जहां पर उनसे मिलने के लिए लोग आ रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब अपने गांव पंचूर में थे तो अधिकांश समय मां के पास गुजारा।

Also read: तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे उप्र के CM Yogi , सीएम धामी ने किया स्वागत

इससे पहले सीएम योगी ने यमकेश्वर के बिथ्याणी में अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की मूर्ति का अनावरण किया था। इस कार्यक्रम के बाद वो अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिनसे बड़े से बड़ा अपराधी खौफ खाता है। वो सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी मां से डरते हैं। योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की रात अपने गांव में ही बिताई। वो बचपन में जिस कमरे में रहते थे उसी कमरे में रात गुजारी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related