नई दिल्ली। आज एनसीआर में हुई बारिश और ओलो से मौसम का मिजाज बदल गया। इससे जहां तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं लू से भी लोगों को काफी राहत मिली। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदल गया है। आज दिल्ली में सुबह से आसमान में हल्के बादल थे। इसके बाद कुछ इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी शुरू हुई वहीं दिल्ली के प्रशांत विहार, फरीदाबाद के में कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई और ओले भी गिरे।
बुधवार दोपहर में मौसम बदला तो एनसीआर के प्रशांत विहार और शालीमार गार्डन में जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ही ओले भी बरसे। बारिश के चलते लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिली। इसके अलावा अब नई दिल्ली के अधिकांश क्षेत्रों में आने वाले कुछ घंटों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
Also read: दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना
वहीं अभी दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा,इंदिरापुरम, फरीदाबाद,ग्रेटर नोएडा बल्लभगढ़ में बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि इन क्षेत्रों में एक बार बारिश हो चुकी है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अभी और बारिश की संभावना है।

