Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News : मौलाना तौकीर रजा को योगी के मंत्री की चेतावनी,ये यूपी है, यहां…

प्रयागराज। मुस्लिम धर्मगुरु और कांग्रेस नेता मौलाना तौकीर रजा के विवादित बयान को लेकर योगी सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने तौकीर रजा को चेतावनी देते हुए कहा कि यहां योगी का बुलडोजर है। किसी को देश या प्रदेश का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं है। जो कोई प्रदेश के अमन-चैन को खराब करने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 
“तौकीर रजा का राजनैतिक अस्तित्व खतरे में है”।

Also Read : UP News : प्रदेश सरकार ने 30 जून तक बढ़ायी निःशुल्क राशन वितरण योजना की सीमा, गरीबों के लिए हुयी वरदान साबित

मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने आगे कहा कि तौकीर रजा की दुकान बंद हो चुकी है। उनका राजनैतिक अस्तित्व खतरे में है। जिसे वह नफरत भरे बयान के जरिए भड़काकर जिंदा रखना चाहते हैं। लेकिन अब यूपी में उनकी नफरत भरे बयान की कोई जगह नहीं है। यहां उनकी समाज को बांटने वाली राजनैतिक दुकान नहीं चल पाएगी। उन्होंने कहा कि तौकीर रजा ने जो भड़काऊ बयान दिया है, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

Also Read : Jawahar Bagh हिंसा के मुख्य आरोपी की मौत बनी रहस्य, CBI ने की पुष्टि

उन्होंने कहा कि प्रदेश का माहौल खराब करने वालों को कतई नहीं बक्शा जायेगा। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि जो लोग भी प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें मालूम होना चाहिए कि यूपी की जनता समझदार है। उनके बहकावे और नफरत वाले बयान में नहीं आने वाली है। सभी जानते हैं कि केंद्र की मोदी सरकार या फिर प्रदेश की योगी सरकार दोनों “सबका साथ, सबका विकास” के मुद्दे पर काम कर रही हैं। प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाएं धर्म देखकर नहीं बल्कि सभी वर्गों के हितों को देखकर लागू की जाती हैं।

Exit mobile version