योगी सरकार की बड़ी पहल अब हर गांव में खुलेगा जिम और खेल का मैदान

बिज़नेसयोगी सरकार की बड़ी पहल अब हर गांव में खुलेगा जिम और...

Date:

Economy: युवाओं के लिए उत्तरप्रदेश की योगी सरकार बड़ा उपहार लेकर आई है। गांव से निकलने वाले खिलाड़ियों की सुविधाओं की ओर ध्यान केंद्रित करते हुए प्रदेश की योगी सरकार ने यह निर्णय किया है कि वह गांव गांव में खेल के मैदान और जिन विकसित करेगी। 

योगी सरकार ने खूब खेलो खूब बढ़ो मिशन को साकार बनाने के उद्देश्य से गांव से निकलने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं की ओर ध्यान केंद्रित किया है और उन्हें हर सुविधा उपलब्ध कराने की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी की है। योगी सरकार ने यह निर्णय इसलिए लिया है जिससे गांव से निकलने वाला वह खिलाड़ी जो देश विदेश में भारत का नाम रोशन करता है वह कई सुविधाओं से वंचित रह जाता है। इस योजना से उसे उन सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा जिनसे पर वंचित रहता है। 
वही युवा कल्याण विभाग इस समय मनरेगा योजना से गांव में खेल मैदान और जिम विकसित करने की व्यवस्था में लगी हुई है। वही सरकार का इस योजना को आगे बढ़ाने के पीछे उत्तरप्रदेश में खेल की प्रतिभा का सम्मान करना और खेल में यूपी को अग्रणी राज्य के रूप ने विकसित करना है। बता दें खेल की प्रतिभा को निखारने के लिए योगी सरकार काफी प्रयास कर रही है। सरकार ने छात्रों की खेल प्रतिभा को बेहतर बनाने के लिए अच्छे कोचों की नियुक्ति करवाई है वही स्टेडियम का निर्माण भी तेजी से हो रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related