क्रिप्टो:- शेयर बाजार में उतार चढ़ाव आना तो आम बात है इसमे हर दिन हम परिवर्तन देखते हैं। लेकिन आज क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने वाले टेंडरको को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि साइबर हैकर्स का कहर इसपर भी बरस गया है और हैकर्स ने क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टर्स के $18,00,00,000 के क्रिप्टो चुरा लिए है।
सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार क्रिप्टो करेंसी की इतनीं बड़ी चोरी डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (De Fi) प्रोजेक्ट बीन स्टॉक फॉर्म से हुई है। यह इन्वेस्टर्स को रिवार्ड देता है। इसमें सेंट्रल फंडिंग पूल में इन्वेस्ट करने से इन्वेस्टर्स को रिवार्ड पावइन्ट प्राप्त होता है। वही इसमे टोकन को $1 से मापा जाता है।
बताते चले क्रिप्टो करेंसी में हुई इस बड़ी सेंधमारी की जानकारी कम्पनी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर के माध्यम से साझा की है। उन्होंने बताया कि हैकर्स ने सेंध लगाकर क्रिप्टो में इन्वेस्टर्स के $18,00,00,000 के क्रिप्टो चुरा लिए है। वही इस मामले में अभी कोई डीटेल में जानकारी नहीं आई है जैसे ही कम्पनी को डीटेल में जानकारी मिलती है वह उसे साझा करेगी।

