UP News :100 दिन के भीतर 9 लाख से ज्यादा छात्रों को टैबलेट व स्मार्टफोन देगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेशUP News :100 दिन के भीतर 9 लाख से ज्यादा छात्रों को...

Date:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 100 दिन के एजेंडे के तहत तमाम योजनाओं को जमीन पर उतारने में लग गई है।  यूपी सरकार का सबसे पहला लक्ष्य युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने का है। इसी क्रम में यूपी सरकार ने 100 दिन के भीतर प्रदेश के 9 लाख से अधिक छात्रों को टैबलेट और स्मार्ट फोन देकर शिक्षा को तकनीकी और आधुनिकता से जोड़ने का काम शुरू कर दिया है।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सबसे पहले 45 छात्राओं को स्मार्टफोन और टेबलेट वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा 100 दिन की कार्ययोजना में युवाओं को 9 लाख से अधिक टैबलेट और स्मार्टफोन देने को शामिल किया है। 

जिसे लेकर प्रदेश के हर जिले में छात्र-छात्राओं को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। कोरोना ने हर क्षेत्र में बुरा असर डाला है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी मार शिक्षा और रोजगार पर पड़ी है।

Also Read : Bareilly News : योगी पर टिप्पणी करने वाले सपा विधायक शहजिल के पेट्रोल पंप का लाइसेंस निरस्त

 

मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कोरोना ने शिक्षा के क्षेत्र को इस कदर प्रभावित की स्कूल-कालेज में ताले लटक गए। इस दौरान पढ़ाई की परंपरागत तरीके के बजाए ऑनलाइन शिक्षा को बल मिला, लेकिन यहां भी बाधा खड़ी हो गई। ये बाधा थी छात्रों औऱ युवाओँ का तकनीकी रूप से कम सक्षम होना। 

यूपी सरकार ने शिक्षा में आई इस रुकावट को दूर करने के लिए प्रदेश के छात्र-छात्राओँ को टेबलेट और स्मार्ट फोन देने का वादा अपने संकल्प पत्र में शामिल किया। और अब प्रदेश सरकार इस वादे को पूरा करने में जुट गई। 

जिसे 100 दिन के एजेंडे में शामिल कर शिक्षा को तकनीकी और रोजगार से जोड़ने की कवायद तेज शुरू कर दी गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related