UP News: मध्यांचल एमडी के निरीक्षण से मचा हड़कंप, इन खामियों को दुरूस्त करने के निर्देश

उत्तर प्रदेशUP News: मध्यांचल एमडी के निरीक्षण से मचा हड़कंप, इन खामियों को...

Date:

लखनऊ: प्रबन्ध निदेशक मध्यांचल अनिल ढीगरा के विद्युत भण्डार खण्ड (लेसा), अहिबरनपुर में औचक निरीक्षण से हड़कम्प मच गया। निरीक्षण में प्रबन्ध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लि, ने विद्युत भण्डार खण्ड परिसर में रखे केबिल, परिवर्तको एवं स्क्रैप मैटिरियल का निरीक्षण कर स्क्रैप मैटिरियल को शीघ्र निस्तारण करने के आदेश दिए।

 परीक्षण में अधिशासी अभियन्ता, डालीगंज से परिसर में मौजूद 708 मीटर की 33 के0वी0/120/3 केबिल को नाप कर तथा फोटोग्राफी करवाकर रिपोर्ट देने को आदेशित किया। Online Indent Pending  होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियन्ता स्टोर को इसे शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

Also Read : Lucknow News : नगर निगम को कर्मचारियों के नाम पर चूना लगा रहीं कार्यदायी संस्थाएं! भ्रष्टाचार का खेल आया सामने

साथ ही प्रबन्ध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लि0, द्वारा स्टोर डिवीजन के गेट पास रजिस्टर को चेक कर आज जाने तथा आने वाले स्टोर के मैटिरियल की जांच कर अधिशासी अभियन्ता (लेसा) स्टोर से स्टोर कीपर द्वारा गेट पास की Entry को ठीक से करने तथा गेट कीपर को भलि प्रकार से गेट पास चेक करने हेतु प्रशिक्षित करने एवं अधिशासी अभियन्ता से मैटिरियल लोडिग के समय ठीक से मॉनिटरिंग कराये जाने के निर्देश दिए तथा परिसर में लगे CCTV कैमरा को भी चेक किया।

मौके पर एक विद्युत उपभोक्ता ने प्रबन्ध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लि0, से कॉपर परिवर्तक की जगह एल्यूमीनियम परिवर्तक निर्गत किए जाने एवं भुगतान कॉपर परिवर्तक का लेने की शिकायत की। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अधीक्षण अभियन्ता स्टोर से प्रकरण की जांच कराने के आदेश दिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...