किसान आंदोलन में भाग लेने वाले किसानों को नोटिस भेज रही है योगी सरकार

उत्तर प्रदेशकिसान आंदोलन में भाग लेने वाले किसानों को नोटिस भेज रही है...

Date:


किसान आंदोलन में भाग लेने वाले किसानों को नोटिस भेज रही है योगी सरकार

नई दिल्ली: पिछले 22 दिनों से नरेंद्र मोदी सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ प्रशासन द्वारा संभल जिले में किसान आंदोलन में भाग लेने वाले किसानों को नोाटिस भेजे जा रहे हैं।

पहले भेजे थे 50 लाख के नोटिस
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, संभल के उपजिला मजिस्ट्रेट (SDM) ने छह किसानों को 50 हजार तक का मुचलका भरने के लिए नोटिस भेजे गए हैं। पहले इन किसानों को 50 लाख के नोटिस भेजे गए थे, लेकिन अब इस नोटिस को संशोधित कर दिया गया है। इस नोटिस में कहा गया है कि ‘किसान गांव-गांव जाकर किसानों को भड़का रहे हैं और अफवाह फैला रहे हैं जिससे कानून व्यवस्था खराब हो सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related