मेरठ। पश्चिमी उप्र से योगी मंत्रिमंडल (Yogi government New Cabinet) में जिन विधायकों को शामिल करने की चर्चा हैं। बताया जाता है कि उनके नाम लिस्ट में शामिल कर राजभवन भेजे गए हैं। इन विधायकों में दो विधायक मेरठ के हैं। जो कि लगातार दूसरी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। वहीं तीसरे विधायक का नाम कपिल देव अग्रवाल है जो कि लगातार दूसरी बार जीतें हैं वहीं जिस चौथे विधायक का नाम मंत्रिमंडल में शामिल किया है। उनके नाम हैं बागपत विधानसभा से केपी मलिक। इन चार नेताओं के नाम लिस्ट में शामिल होने से पश्चिमी उप्र में विधायकों के समर्थकों और भाजपाइयों में खुशी की लहर है।
बताया गया है कि ये चारों विधायक मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए हैं। इन चारों नेताओं के नाम मंत्री लिस्ट में शामिल हैं। इन विधायकों के मंत्री बनकर आने के बाद मेरठ में भी इनके स्वागत की तैयारी शुरू हो चुकी है। बता दें कि मेरठ से दिनेश खटीक और सोमेंद्र तोमर का मंत्री बनना पहले ही तय माना जा रहा था। मेरठ से करीब ढाई हजार भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए लखनऊ पहुंच गए हैं।

