Yogi Adityanath Oath Live: शपथ ग्रहण से पहले मंच पर रहने वाले और शपथ लेने वाले विधायकों की होगी कोरोना जांच

न्यूज़Yogi Adityanath Oath Live: शपथ ग्रहण से पहले मंच पर रहने वाले...

Date:


Yogi Adityanath Oath Live: शपथ ग्रहण से पहले मंच पर रहने वाले और शपथ लेने वाले विधायकों की होगी कोरोना जांच

लखनऊ। आज योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इसके बाद योगी प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन जाएंगे,जो पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद फिर से सत्ता संभालेंगे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले उन सभी नेताओं की कोरोना जांच की जाएगी। जो मंच पर मौजूद रहेंगे। बताया जाता है कि करीब 75 लोगों की कोरोना जांच चल रही है। ये सभी वो विधायक और संगठन के लोग हैं जो शपथ ग्रहण के दौरान मंच पर रहेंगे। अटल स्टेडियम में बने मंच पर 70 कुर्सियां लगाई गई हैं। इस तरह से मंच पर बैठने वाले सभी लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। जिससे कि संक्रमण का कोई खतरा न रहे।

Read also: Lucknow Encounter: योगी के शपथ ग्रहण से पूर्व ज्वैलर्स लूट का आरोपी एक लाख का इनामी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

वहीं बताया जा रहा है कि योगी सरकार पार्ट 2 (Yogi Adityanath 2.0) के लिए 70 नामों की लिस्ट तैयार की गई है। मंत्रिमंडल में किसे शामिल किया जाएगा और किसे नहीं यह पहले ही तय कर लिया गया है। देर रात 50 नाम तय करके राजभवन को भेजे गए। वहीं बताया जा रहा है कि सिद्धार्थनाथ सिंह फिर से मंत्री बनेंगे। निषाद पार्टी के संजय निषाद के भूपेंद्र सिंह, स्वतंत्र देव सिंह,नंद गोपाल नंदी के मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

Read also: योगी मिले राज्यपाल से, सरकार बनाने का दावा पेश किया

वहीं अपना दल के आशीष पटेल के अतिरिक्त नितिन अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल, जेपीएस राठौर, असीम अरुण के मंत्री जाने की संभावना है। डिप्टी सीएम की रेस में ब्रजेश पाठक सबसे आगे हैं। सूत्रों के अनुसार प्रदेश के डिप्टी सीएम की दौड में ब्रजेश पाठक आगे हैं। पूर्व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का नाम तय है। महिलाओं की बात करें तो योगी सरकार में पांच महिलाएं शामिल हो सकती हैं। वहीं पुराने मंत्रियों में 20 से अधिक को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...