कोविड के नए स्ट्रेन को लेकर योगी सरकार सतर्क

उत्तर प्रदेशकोविड के नए स्ट्रेन को लेकर योगी सरकार सतर्क

Date:


कोविड के नए स्ट्रेन को लेकर योगी सरकार सतर्क

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के नए स्ट्रेन के दृष्टिगत पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रोएक्टिव होकर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना के नए स्ट्रेन की जांच के सम्बन्ध में प्रदेश की प्रयोगशालाओं को उच्चीकृत करते हुए टेस्टिंग की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने सर्विलांस तथा काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनपद लखनऊ में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग में वृद्धि की जाए।

मुख्यमंत्री जी ने कोविड-19 से बचाव व उपचार की व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोविड चिकित्सालयों में औषधियों, मेडिकल उपकरण तथा आॅक्सीजन की बैकअप सहित पर्याप्त उपलब्धता रहे। मेडिकल काॅलेज एवं अन्य अस्पतालों में सीनियर फैकल्टी वाॅर्ड में नियमित राउण्ड लगाकर वहां भर्ती प्रत्येक मरीज को देखें।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोविड-19 के सम्बन्ध में हर स्तर पर निरन्तर सावधानी बरतना आवश्यक है। इसमें थोड़ी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को लगातार जागरूक किए जाने के निर्देश देते हुए उन्हांेने कहा कि जनता को सोशल डिस्टेन्सिंग तथा मास्क के अनिवार्य उपयोग के बारे में प्रेरित व प्रोत्साहित किया जाए। जागरूकता सृजन के लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम का व्यापक स्तर पर उपयोग किया जाए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...