चुनाव परिणाम से निश्चित Yogi Adityanath बच्चों के बीच काट रहे समय

विधानसभा चुनावचुनाव परिणाम से निश्चित Yogi Adityanath बच्चों के बीच काट रहे समय

Date:


चुनाव परिणाम से निश्चित Yogi Adityanath बच्चों के बीच काट रहे समय

लखनऊ। इस समय विधानसभा चुनाव 2022(Assembly Election 2022) के चुनाव परिणाम को लेकर जहां प्रत्याशियों और राजनैतिक दलों की नींद उड़ी हुई है। वहीं इस प्रदेश में एक व्यक्ति ऐसा भी है जो कि चुनाव परिणाम से बिल्कुल निर्भीक होकर बच्चों के बीच वत्सल्य के साथ अपना समय बिता रहा है। यह व्यक्ति और कोई नहीं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। जी हां! वहीं योगी आदित्यनाथ जिन्होंने प्रदेश में पहले चरण के मतदान से अपना चुनावी प्रचार शुरू किया और उसके बाद अंत तक वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तक डटे रहे। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों ने ही भाजपा की सरकार बनाने के लिए रात दिन एक ​कर दिया।


Read also: विधानसभा चुनाव एक्जिट पोल: पंजाब में आप, उत्तराखंड में कांग्रेस आगे

अब जबकि 10 मार्च को चुनावी नतीजे आने वाले हैं तो ऐसे में इन नतीजों से बिल्कुल अश्वस्त और बेफ्रिक होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बच्चों के बीच अपना समय काट रहे हैं। उन्होंने टवीट कर लिखा भी है कि ‘ये खिलखिलाहट, ये निश्छल स्नेह, ये निश्चिंतता और ये वात्सल्यपूर्ण संवाद मेरी ऊर्जा है’। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के इस टवीट पर एक वीडियो भी अपलोड किया गया है। वे सभी बच्चों से मिलकर उनका नाम पूछ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी बच्चों को चाकलेट भी बांट रहे हैं। वे चाकलेट देेते हुए सभी बच्चों से पूछ रहे हैं कि कहीं कोई छूट तो नहीं गया। उन्होंने सभी बच्चों को हेलीकाप्टर में बैठाया और आसमान में चक्कर लगवाया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related