Assembly Election 2022: कांग्रेस ने बैठक में तय की मतगणना के बाद की रणनीति, महत्वपूर्ण बैठक में जुटे दिग्गज

विधानसभा चुनावAssembly Election 2022: कांग्रेस ने बैठक में तय की मतगणना के बाद...

Date:


Assembly Election 2022: कांग्रेस ने बैठक में तय की मतगणना के बाद की रणनीति, महत्वपूर्ण बैठक में जुटे दिग्गज

देहरादून। प्रदेश में संभावित एग्जिट पोल (Exit Poll) के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही मतगणना के बाद आने वाले संभावित परिणामों के आंकलन में जुट गए हैं। इसी कड़ी में भाजपा जहां ए,बी और सी प्लान पर अपनी रणनीति बना चुकी है। वहीं कांग्रेस की भी मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें कांग्रेस के रणनीतिकारों के अलावा प्रदेश के दिग्गज नेता भी इस बैठक में शामिल हुए। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी यानी एआईसीसी से जुड़े नेताओं के अलावा प्रदेशों के पदाधिकारियों और-विधायक,पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे।

Read also- जी न्यूज के एग्जिट पोल : पंजाब में आप, उत्तराखंड में कांग्रेस और मणिपुर में बनेगी बीजेपी की सरकार

बैठक में 10 मार्च को मतगणना के दिन का पूरा खाका तैयार किया गया। बैठक में 10 मार्च को आने वाले सभी संभावित मतगणना परिणामों (Voting results) और भाजपा की रणनीति को देखते हुए उस पर भी विचार किया गया। वहीं अब राष्ट्रीय नेताओं का भी कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचना शुरू हो गया है। रात तक या फिर बुधवार तक अधिकांश नेता देहरादून पहुंच जाएंगे। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी के मुताबिक गत मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव,नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, तीनों सह प्रभारी दीपिका पांडे सिंह,राजेश धर्माणी, कुलदीप इंदौरा के अलावा मुख्य पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश जोशी ने भाग लिया। बैठक में इनके अलावा सांसद व सीईसी सदस्य दिपेंद्र हुड्डा, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री डीएम पाटिल, स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांडे,राजस्थान के मंत्री राजेंद्र यादव,एमपी के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, झारखंड की मंत्री बना गुप्ता के अलावा पांचों पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहे। जोशी ने बताया कि बैठक में मतगणना से लेकर उसके बाद उत्पन्न होने वाले राजनैतिक हालातों पर पूरी तरह से चर्चा की गई। सभी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में संभावित नतीजों पर चर्चा की गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...