Yogesh Patel को भाजपा छोड़ना पड़ा महंगा! चला बुलडोजर

न्यूज़Yogesh Patel को भाजपा छोड़ना पड़ा महंगा! चला बुलडोजर

Date:


Yogesh Patel को भाजपा छोड़ना पड़ा महंगा! चला बुलडोजर

बरेली। भोजीपुरा से बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले योगेश पटेल (Yogesh Patel) के बारात घर को ध्वस्त कर दिया गया। बरेली विकास प्राधिकरण ने बारात घर को अवैध बताते हुए कार्रवाही की है। योगेश पटेल मौजूदा समय में भोजीपुरा के ब्लॉक प्रमुख है।

Read also: गुजरात: पूरे घर के बदल डालने के मूड में नवनियुक्त सीएम भूपेंद्र पटेल, अंदरूनी उठा-पटक तेज

50 लाख का शमन शुल्क किया जमा

बीडीए के सहायक अभियंता ने बताया कि बरेली विकास क्षेत्र के अन्तर्गत योगेश पटेल द्वारा स्टेडियम रोड पर बनाये गये सिटी डिवाईन बैंक्ट हॉल के नाम से अवैध बारात घर का संचालन किया जा रहा था, जिसका क्षेत्रफल लगभग 2000 वर्गमी0 है। इस अवैध निर्माण के विरूद्व प्राधिकरण द्वारा उ0प्र0 नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। कार्रवाही के बीच पहुंचे योगेश पटेल ने 50 लाख का शमन शुल्क जमा किया गया।

Read also: UP Politics News Today: शिवपाल के सहारे चरखा दांव की जमीन तैयार कर रही भाजपा, सपा को झटका देने की तैयारी

भाजपा छोड़ बसपा में हुए थे शामिल

योगेश पटेल भोजीपुरा क्षेत्र के प्रभावशाली नेता है और वो भोजीपुरा के ब्लॉक प्रमुख भी है। चुनाव से पहले वो भाजपा से टिकट मांग रहे थे लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया जिसके बाद वो बसपा में शामिल हो गए और बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन वो चुनाव हार गए। इस सीट पर समाजवादी पार्टी की जीत हुई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...