टेक डेस्क: Yamaha ने अपने दमदार साउंडबार Yamaha SR-C20A और Yamaha SR-B20A को भारत में लॉन्च कर दिया है। Yamaha SR-C20A साउंडबार का आउटपुट 100W है और Yamaha SR-B20A में 120W का आउटपुट है | इन दोनों के साइज कॉम्पैक्ट है।
Yamaha SR-C20A और Yamaha SR-B20A की कीमत
Yamaha SR-C20A और Yamaha SR-B20A की कीमत 20,490 रुपये है, लेकिनअमेजन इंडिया से Yamaha SR-C20A को 18,190 रुपये और Yamaha SR-B20A को 19,990 रुपये की कीमत पर खरीद जा सकता हैं।
Yamaha SR-C20A और Yamaha SR-B20A की स्पेसिफिकेशन
Yamaha SR-C20A और Yamaha SR-B20A साउंडबार 2.1 चैनल सेटअप को सपोर्ट करते है , दोनों में 20W के स्पीकर भी दिए गए हैं। इसमें एक 60W का इन-बिल्ट सबवूफर भी लगा हुआ है | SR-B20A में यूजर्स को 60 वॉट के सबवूफर के साथ 30 वॉट के दो स्पीकर मिलेंगे। कनेक्टिविटी के लिए दोनों साउंडबार में एचडीएमआई पोर्ट और ब्लूटूथ का सपोर्ट दिया गया है।
Read also: लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर, उत्तराखंड में अलर्ट जारी
SR-C20A में डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट भी मिलेगा और साथ में SR-B20A में DTS Virtual:X का सपोर्ट मिलेगा। इस तकनीक जरिए ये 3D साउंड प्रोड्यूस करेगी | दोनों साउंडबार में स्टीरियो, स्टैंडर्ड, मूवी और गेम साउंड जैसे मोड भी है | SR-C20A का वजन 1.8 किलोग्राम और Yamaha SR-B20A का वजन 3.2 किलोग्राम है।

