मुंबई में नहीं बढ़ेगा प्रॉपर्टी टैक्स – BMC

बिज़नेसमुंबई में नहीं बढ़ेगा प्रॉपर्टी टैक्स – BMC

Date:


मुंबई में नहीं बढ़ेगा प्रॉपर्टी टैक्स – BMC

मुंबई: मुंबई महानगर पालिका की महापौर किशोरी पेडणेकर ने कहा है कि जब तक कोरोना वायरस की स्थिति में सुधार नहीं हो जाता है, तब तक मुंबई में प्रॉपर्टी टैक्स में कोई इजाफा नहीं किया जाएगा।

मेयर ने कहा कि मुंबईकरों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं लादा जाएगा। कोरोना वायरस की स्थिति जारी रहने तक इसमें कोई इजाफा नहीं किया जाएगा। हमें नहीं मालूम कि ऐसी स्थिति कब तक रहेगी।

इससे पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि मुंबई में इस साल मुंबईकरों को अधिक प्रॉपर्टी टैक्स चुकाना पड़ सकता है। पेडणेकर ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने का सिर्फ प्रस्ताव आया है, उसे मंजूरी नहीं मिली है।

दरअसल, प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव पर विपक्षी दलों BJP, कांग्रेस, NCP, सपा और आम आदमी पार्टी ने शिवसेना पर जोरदार हमला बोला। लिहाजा शिवसेना बैकफुट पर आ गई। BJP और कांग्रेस तो इसे अभी से चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश करने लगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...