चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपनी लेटेस्ट Redmi Note 10 सीरीज की भारत में लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। रेडमी नोट 10 सीरीज को 4 मार्च के दिन लॉन्च किया जाएगा।
हालांकि, कंपनी ने अभी तक नोट 10 सीरीज के तहत लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन और उनकी कीमत या फीचर को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, शाओमी रेडमी नोट 10 सीरीज के तहत रेडमी नोट 10, रेडमी नोट 10 5G, रेडमी नोट 10 प्रो 4G और नोट 10 प्रो 5G को लॉन्च कर सकती है। इन सभी स्मार्टफोन में एचडी डिस्प्ले के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 820 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है।
शाओमी ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर रेडमी नोट 10 के डिस्प्ले को लेकर पोल कराया था, जिसमें यूजर्स से पूछा गया था कि उन्हें डिवाइस में LCD + 120 Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले या एमोलेड डिस्प्ले चाहिए। इसके जवाब में 88 प्रतिशत यूजर्स ने AMOLED स्क्रीन और 12 प्रतिशत यूजर्स LCD + 120 Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले को पसंद किया। लेकिन अब इस पोल को ट्विटर अकाउंट से हटा दिया गया है।

