Beetel ने अपनी ऑनलाइन उपस्थिति का विस्तार करते हुए ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। इस साझेदारी के तहत कंपनी ने TWS 110 इयरबड्स को लॉन्च कर दिया है, जो इस समय बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।
Beetel TWS 110 इयरबड्स की कीमत
कंपनी ने Beetel TWS 110 इयरबड्स की कीमत 1,499 रुपये रखी है। ग्राहकों को इस इयरफोन पर 400 दिनों की वारंटी मिलेगी।
Beetel TWS 110 इयरबड्स की स्पेसिफिकेशन
फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने Beetel TWS 110 इयरबड्स में 8mm के ड्राइवर्स दिए हैं, जो शानदार साउंड प्रोड्यूस करते हैं। इस इयरफोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। इसकी कनेक्टिविटी रेंज 10 मीटर है। इसके अलावा यूजर्स को इयरबड्स के चार्जिंग केस में डिजिटल डिस्प्ले के साथ 300mAh की बैटरी मिलेगी।

