Site icon Buziness Bytes Hindi

WPL: हरमनप्रीत ने किया पचासे से आगाज़

harmanpreet

महिला प्रीमियर लीग यानि WPL का आज आग़ाज़ हो गया है और पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 207 का स्कोर खड़ा कर दिया है, उद्घाटन मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी तूफानी पचासा जड़ दिया है। इस तरह से WPL का पहला पचासा भारतीय टीम की कप्तान के नाम हो गया है. वहीँ WPL का पहला विकेट लेने का श्रेय गुजरात जायंट्स की तनूजा कंवर के नाम दर्ज हुआ है.

सिर्फ 22 गेंदों में जड़ दी बातें

हरमनप्रीत की बात करें तो उन्होंने आते ही विस्फोटक बल्लेबाजी की और सिर्फ 22 गेंदों में पचासा जड़ डाला। हरमनप्रीत ने इस दौरान 11 चौके ठोके। उनकी 65 रनों की पारी सिर्फ 37 गेंदों में 14 चौकों की मदद से आयी. वहीं वेस्ट इंडीज की बल्लेबाज हेले मैथ्यूज ने भी मुंबई इंडियंस के लिए 31 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के ठोक कुल 47 रन जड़ दिए। हरमन को स्नेह राणा ने 17वें ओवर में अपना शिकार बनाया। स्नेह की गेंद पर उन्हें बैकवर्ड पॉइंट पर डायलन हेमलता के ने कैच किया। हरमन की शानदार पारी देख स्टेडियम में बैठे दर्शकों में ज़बरदस्त रोमांच भर गया। मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है.

रंगारंग आग़ाज़

इससे पहले WPL का भव्य तरीके से आग़ाज़ हुआ, ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड एक्टर कृति सैनन और कियारा आडवाणी ने परफॉर्म किया। कियारा ने जहाँ ‘बिजली’ सॉन्ग पर परफॉर्म किया वहीं पंजाबी पॉप स्टार एपी ढिल्लों ने अपने सुपरहिट सॉन्ग के अलावा WPL का एंथम गाया। कियारा आडवाणी ने पिंक कलर की खूबसूरत सी ड्रेस में भूल भुलैया टाइटल सॉन्ग और क्या बात है जैसे गाने पर रंग जमाया। वहीं कृति सेनन ने भी एक एनर्जेटिक परफॉर्मेंस दिया है, इसके अलावा कई गाने पर डांस किया और खूब रंग जमाया.

Exit mobile version