WPL: गुजरात जायंट्स-मुंबई इंडियंस के टकराव से होगा आज होगा आग़ाज़

फीचर्डWPL: गुजरात जायंट्स-मुंबई इंडियंस के टकराव से होगा आज होगा आग़ाज़

Date:

WPL यानि महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का आगाज़ आज रात गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले से होने वाला है. गुजरात जायंट्स की कप्तानी जहाँ ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी के हाथों में है वहीँ मुंबई इंडियंस का नेतृत्व भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर संभाल रही है. भारत में पहली बार इस तरह की महिला लीग हो रही है जिसमें पूरे विश्व की दिग्गज महिला खिलाडी अपने जौहर दिखाने के लिए तैयार है. मुकाबला आज रात 8 बजे मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा.

कप्तानी मिलना हैरत वाली बात

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज़ बेथ मूनी WPL नीलामी में गुजरात जायंट्स द्वारा चुने जाने से खु़श थी लेकिन कप्तान बनाये जाने की उनको उम्मीद नहीं थी. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को छठा टी 20 विश्व कप खिताब दिलाने में बेथ मूनी का अहम् रोल था, फाइनल में साऊथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 74 रनों की नाबाद पारी खेली थी. WPL के पहले मैच से ए‍क दिन पहले मूनी ने बताया कि जब नीलामी में उनकी बोली लगी तो वो ख़ुश थी लेकिन कप्‍तानी उनके दिमाग़ में कहीं भी नहीं थी। टीम की मेंटर मिताली ने उन्हें कॉल किया और फ्रैंचाइज़ी तुम्‍हें कप्‍तान बनाना चाहती है. फिर मैंने कोच रचेल हेंस के साथ सलाह के बाद यह चुनौती स्वीकार कर ली.

मूनी के लिए बड़ी चुनौती भी

बेथ मूनी बुधवार को ही भारत पहुंची हैं, यह पहला मौका होगा जब बड़े सत्र के किसी टूर्नामेंट में वो कप्तानी करेंगी। इससे पहले वह महिला एनसीएल में क्‍वींसलैंड फ़ायर और बीबीएल लीग में ब्रिसबेन हीट की कप्‍तान कर चुकी हैं। मूनी के लिए WPL में कप्‍तानी की सबसे बड़ी चुनौती जायंट्स के बेहतर खिलाड़‍ियों को जानना और उन्‍हें मौक़ा देना होगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि क्या मूनी खिलाड़ियों में कभी हार न मानने वाला जज़्बा पैदा कर पाएंगी जिसके लिए ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट जानी जाती है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related