Image / Video Credit: Instagram
वूमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत चार मार्च से होगी. सभी मैच मुंबई में खेले जाएंगे. कुल 5 फ्रेंचाइजी इसका हिस्सा होंगी.
दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ओर मुंबई इंडियंस आईपीएल फ्रेंचाइजी ने भी डब्ल्यूपीएल की टीम खरीदी है.
इसके अलावा गुजरात और उत्तर प्रदेश की महिला टीम भी डब्यूपीएल का हिस्सा होंगी.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बैटर मिताली राज मेंटर के तौर पर गुजरात जायंट्स फ्रेंचाइजी से जुड़ी हुई हैं.
इस वक्त सोशल मीडिया पर मिताली राज का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में वो ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं
मिताली राज के डांसिग मूव का वीडियो गुजरात जायंट्स फ्रेंचाइजी की तरफ से ही अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है.
वूमेंस प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में कुल तीन टीमों को जगह दी जाएगी. प्वाइंट्स टेबल पर पहले स्थान की टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी.
फिर नंबर-2 और 3 की टीमों के बीच नॉकआउट मैच होगा. इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में अपनी जगह बनाएगी.
डब्ल्यूपीएल के समापन के तुरंत बाद इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत होगी.
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!