लाइफस्टाइल डेस्क। Shiv Statue Rajasthan – भगवान शिव देवों के देव हैं, शयद इसीलिए दुनिया भर में इनकी कई मूर्तियां मौजूद हैं। लेकिन हालही में राजसमंद के नाथद्वारा की गणेश टेकरी पहाड़ी पर शिव की प्रतिमा स्थापित हुई , साथ ही उद्घाटन के बाद से 6 नंवबर तक धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी की इसका काम करीब 10 साल से चल रहा था, और संत मोरारी बापू ने मूर्ति को बनाने की नींव रखी थी। मूर्ति कई मान्यों में बेहद खास है, ये दुनिया की 5th सबसे बड़ी मूर्ति है जिसकी ऊंचाई 369 फीट। इसका नाम विश्वास स्वरूपम रखा गया है। ये मूर्ति नरेश कुमार ने मानेसर में बनाई है। नरेश राजस्थान के पिलानी गांव के वासी हैं।
भगवान शिव की इस प्रतिमा का जलाभिषेक भी किया जाएगा, जिसके लिए सिर के पास दो टैंक लगाए लगे हैं। बता दे, मूर्ति में भगवान शिव ध्यान मुद्रा में बैठे हैं, इसे देखने के लिए 280 फीट तक लिफ्ट जाएगी साथ ही लोगो के लिए हॉल भी बनाया गया है। कहा जा रहा है की इस मूर्ति को ढाई हजार साल तक कुछ नहीं होगा। इस प्रतिमा को और सुन्दर बनाने के लिए लेजर लाइट्स से भी सजाया गया है, जो रात के समय में नजर आएगा।

