Vitamin Rich Smoothie: डाइट में बढ़ाए विटामिन की मात्रा, बनाएं यह स्मूदीज!

लाइफस्टाइलVitamin Rich Smoothie: डाइट में बढ़ाए विटामिन की मात्रा, बनाएं यह स्मूदीज!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Vitamin Rich Smoothie –  डाइट में विटामिन की मात्रा को बढ़ाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते, लेकिन क्या आप जानते है की हाई विटामिन स्मूदी तैयार कर आप अपनी डाइट में विटामिन की मात्रा आसानी से बढ़ा सकते है। चलिए जानते है कैसे?

अनार और गाजर 

यह स्मूदी पीने से आपको विटामिन ए, विटामिन बी 6, विटामिन के, मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि कई सारे फायदे मिलेंगे। बस 1/2 कप नाशपाती, 1/2 कप अनार, 1/2 कप गाजर, 1 कप आलूबुखारा और 1/2 कप चुकंदर ले। पहले जार में नाशपाती डालें, फिर अनार और गाजर डाले साथ ही आलूबुखारा और चुकंदर को डालना होगा। इसमें नारियल पानी डालें और अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। 

ये स्मूदी पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करेगी, साथ ही  एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर है तो रोगों के जोखिम को भी कम करेगी। 

ड्राई-फ्रूट और केले 

ये स्मूदी शरीर के लिए फायदेमंद रहेगी साथ ही आप इसे सुबह अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। बस 8-10 पिसे हुए बादाम, 1 कप कटे हुए केले, 2 चम्मच शहद, 1 कप किशमिश पिसी हुई और 1/2 गिलास दूध। अब ब्लेंडर जार में बादाम डाल दे, फिर  कटे हुए केले और किशमिश पिसी हुई डालनी होगी। अब  शहद भी इसमें डाल दे और दूध डालकर ब्लेंड कर ले। बस अब इसका सेवन कर ले। 

ये स्मूदी विटामिन बी, विटामिन ए और सी की जरूरत को पूरा करेगी साथ ही  पाचन और वजन को नियंत्रित रखने में सहायक होगी। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related