बारिश में ढेर सारे मच्छर हो जाते है, जो कई गंभीर बीमारियों को जन्म देते है | जब शाम होती हैं घरों में मच्छर घुसना लगते है, जिसकी वजह से लोग मॉस्किटो रिप्लेंट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मॉस्किटो रिप्लेंट भी ज्यादा असरदार नहीं होती , इसीलिए हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे जो आपको मच्छर से छुटकारा दिलाने में कामयाब हो सकते हैं।
नीबू और लौंग
मच्छर नींबू और लौंग की महक को बर्दाश्त नहीं कर सकते, वो इनकी महक से नहीं आते | आपको बस एक नींबू के दो हिस्से करें और उसमें दोनों तरफ लौंग फंसा देनी है, फिर ऐसी जगह रखनी है जहां मच्छर सबसे ज़्यादा होते हैं।
कंडे का धुआ
कंडा जलाना से मच्छर भाग जाते है और ये पुराना और बेहद कारगर तरीका है। आपको बस कंडे को जलना है और उसमे अजवाइन डाल देना है, फिर खिड़की और दरवाज़ें कुछ देर के लिए बंद कर देने है | थोड़ी देर में मच्छर मरे हुए मिलेंगे।
Read also: कुछ बेहतरीन घरेलू उपाय से दूर करें बालों के चिपचिपेपन को…
कपूर का धुआं
कपूर भी काफी कारगर तरीका है। कपूर का धुआं भी मच्छर को भागा देता है, अगर आपके पास कंडा नहीं मिल पा रहा है तो आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते है |
लहसुन की गंध
मच्छरों को लहसुन की महक पसंद नहीं है, आप लहसुन की कलियों को कूट कर पानी में डालकर उबाल लें, फिर पानी को ठंडा होने दें और बोतल में भर लें। इस पानी को हर कोने में छिड़क दें।
Read also: जाने ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या को कम करने के घरेलू उपाय
तेज़पत्ता
आपको नीम के तेल में कपूर मिलाकर एक स्प्रे बॉटल में रखना है, फिर तेज़पत्तों पर स्प्रे कर दे और जला लें। इसका धुंआ सेहत को नुकसान नहीं देता है बल्कि इसे सभी मच्छर भाग जाएंगे।

