वतन वापस लौटे विश्व चैंपियन

फीचर्डवतन वापस लौटे विश्व चैंपियन

Date:

पिछले 4 दिनों से ख़राब मौसम में बारबाडोस में फंसी हुई टी20 वर्ल्ड कप 2024 विश्व कप चैंपियन टीम इंडिया आज सुबह वतन वापस पहुंची. दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम इंडिया का भव्य स्वागत किया गया है. टीम इंडिया ने 29 जून को साउथ अफ्रीका के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच खेला था. टीम इंडिया ने इस मैच को 7 रन से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था. इसके बाद से ही फैंस टीम इंडिया के भारत लौटने का इंतजार कर रहे थे. पिछले कई दिनों से बारबाडोस में मौसम काफी खराब था. जिसके चलते बारबाडोस के एयरपोर्ट भी बंद थे और टीम इंडिया को वहां 3 दिन बिताने पड़े थे.

टीम इंडिया के आने की खबर के साथ ही फैंस भी खिलाड़ियों का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंच गए. टीम इंडिया को लेकर एयर इंडिया की फ्लाइट सुबह करीब 6:05 बजे दिल्ली पहुंची। टीम इंडिया सुबह करीब 7 बजे एयरपोर्ट से बाहर निकली, एयरपोर्ट के बाहर फैंस टीम इंडिया के खिलाड़ियों और ट्रॉफी की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। टीम इंडिया को बारबाडोस से वापस लाने के लिए एक विशेष विमान भेजा गया था। अब टीम इंडिया सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी, जिसके बाद टीम इंडिया मुंबई में परेड करके जश्न मनाएगी।

फ्लाइट से आते समय टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ खूब मस्ती भी की. कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते हुए एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी ट्रॉफी को अनबॉक्स करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में रोहित शर्मा, विराट कोहली से लेकर जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे ट्रॉफी को हाथों में उठाते नजर आ रहे हैं.

भारतीय फैंस को टीम इंडिया के आईसीसी ट्रॉफी जीतने का 11 साल का लंबा इंतजार था, जिसे टीम इंडिया ने इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में खत्म कर दिया. इसके बाद फैंस टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के भारत पहुंचने का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि टीम इंडिया पिछले 4 दिनों से बारबाडोस में फंसी हुई थी. अब फैंस का ये इंतजार भी खत्म हो गया है. टीम इंडिया ट्रॉफी के साथ वापस लौट आई है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...