बर्लिन की सड़कों पर महिलाओं का टॉपलेस विरोध प्रदर्शन

इंटरनेशनलबर्लिन की सड़कों पर महिलाओं का टॉपलेस विरोध प्रदर्शन

Date:


बर्लिन की सड़कों पर महिलाओं का टॉपलेस विरोध प्रदर्शन

बर्लिन: लैंगिक समानता की मांग को लेकर जर्मनी की राजधानी बर्लिन में उस वक़्त अजीब सी स्थिति पैदा हो गयी जब सड़कों पर महिलाएं टॉपलेस होकर निकल पड़ीं वहीँ मर्द भी उनका साथ देते नज़र आये, पुरुषों ने ब्रा और पैंटी पहनकर विरोध कर रही महिलाओं का साथ दिया। उनका गुस्‍सा पुलिस के उस एक्‍शन को लेकर था कि एक महिला को टॉपलेस होकर धूप सेंकने के कारण शहर के एक वाटर पार्क से पुलिस ने क्यों निकाला।

दरअसल घटना बीते महीने की है, एक फ्रांसीसी महिला एक दोस्त और दो बच्चों के साथ स्विम पार्क में गई थी। उस दौरान उसने स्विमसूट पहन रखा था। महिला वहां टॉपलेस होकर सनबाथ कर रही थी, जब पुलिस ने उसे देखा और टोका। वहां मौजूद गार्ड्स ने उसे सीना ढकने के लिए कहा तो उसने सवाल किया कि अगर पुरुष टॉपलेस होकर पार्क में रह सकते हैं तो वह क्‍यों नहीं? इस पर बहस बढ़ी तो गार्ड्स ने उसे बाहर निकाल दिया।

पार्क में मौजूद गार्ड्स के इस एक्शन के नतीजे में महिलाएं 10 जुलाई की दोपहर को बर्लिन की सड़कों पर टॉपलेस होकर उतर आईं और मैरिएननप्लात्ज में महिलाओं ने फ्रांसीसी महिला के साथ प्रशासन के रवैये का विरोध किया और लैंगिक समानता की मांग की। इस प्रदर्शन में पुरुष भी टॉपलेस होकर शामिल हुए, जबकि कुछ ने ब्रा और बिकिनी पहन रखे थे। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने अपने शरीर पर ‘माय बॉडी, माय च्‍वाइस’ जैसे नारे भी लिखवाए हुए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...