Site icon Buziness Bytes Hindi

J&K news: बांदीपोरा में महिला आतंकी मॉडयूल का भंड़ाफोड़, दो आतंकवादी समेत गिरफ्तार

Women terror module

Jammu Kashmir news: घाटी में बांदीपोरा पुलिस ने महिला आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस, सेना की असम राइफल्स 26 और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इस मामले में मृतक आतंकी की पत्नी और एक हाइब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में पुलिस ने महिला आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दिया। इस मामले में पुलिस के साथ सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने एक महिला और दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से हथियार और भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ है।

इनपुट के आधार पर संयुक्त पार्टी द्वारा नाका लगाया

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक इनपुट के आधार पर पुलिस ने पेठकूट थाना इलाके में संयुक्त पार्टी द्वारा नाका लगाया था। नाके पर एक संदिग्ध सुरक्षाबलों को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। उसको घेरकर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पिस्तौल, पिस्तौल मैगजीन, कई राउंड और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। आतंकी की पहचान शफायत जुबैर के रूप में हुई है। वह नेस्बल सुंबल का रहने वाला है।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पजलपोरा इलाके में मारे गए आतंकवादी एवं एरिया कमांडर यूसुफ चौपान की पत्नी मुनीरा बेगम से हथियारों की खेप लेने जा रहा है। उसने बताया कि वह पाकिस्तान स्थित मुश्ताक अहमद मीर के संपर्क में था। जो 1999 में पाकिस्तान भाग गया था। वो जिले में आतंकवाद को मजबूत करने पर काम कर रहा था।

हाइब्रिड आतंकी शफायत जुबैर 2009 में सुंबल में सेना के वाहन को जलाने में शामिल था। इस मामले में जमानत पर बाहर था। शफायत ने बताया कि आतंकवाद को फिर से खड़ा करने के लिए उसे 47 लाख मिलने थे। यह पैसा उसके हैंडलर मुश्ताक आह मीर की आवश्यकता और निर्देशों के अनुसार किसी को सौंपा जाना था।

पुलिस ने मुनीरा बेगम को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खुलासे पर जंगल से क्रिनकोव एके 47 राइफल, तीन मैगजीन, 90 राउंड और एक पेन पिस्तौल सहित हथियारों और गोला-बारूद बरामद हुआ है। पूछताछ में पता चला कि मुनीरा दो बार पाकिस्तान होकर आ चुकी है। पुलिस ने कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version