Uttarakhand: महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म, दो बेटी और एक बेटे की गूंजी किलकारी

उत्तराखंडUttarakhand: महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म, दो बेटी...

Date:

Uttarakhand News: उत्तराखंड में उत्तरकाशी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में गर्भवती महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। इन बच्चों में एक बालक और दो बालिका हैं। महिला का यह दूसरा प्रसव है। जच्चा बच्चा सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। चिकित्सकों ने महिला सहित तीनों बच्चों को डॉक्टरी सलाह के लिए रेफर किया है।

मोरी ब्लॉक के दरगांण गांव की सुनिधि सीएचसी नौगांव में प्रसव के लिए पहुंची थी। बताया जाता है कि महिला के पास ना तो अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट थी और ना प्रसव संबंधी किसी तरह की कोई जांच रिपोर्ट ही थी। अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ नहीं होने के बावजूद नर्सिंग अधिकारी निशा नौटियाल ने महिला का प्रसव किया है। निशा का कहना है कि यह उनके जीवन का पहला अनुभव है जिसे रिक्स उठाकर पूरा किया है। महिला ऐसी स्थिति में अस्पताल पहुंची थी कि उसे रेफर करना खतरे से कम नही था।

बेहतर देख रेख के लिए देहरादून रेफर

महिला को प्रसव से पहले रेफर करते तो वह रास्ते में बच्चों को जन्म देती। जिससे उसकी जान को खतरा स्वभाविक था। महिला ने भर्ती होने के आधा घंटे बाद तीनों बच्चों को जन्म दिया था। चिकित्साधीक्षक डॉ. रफीक अहमद ने बताया कि जिले में तीन बच्चों को एक साथ जन्म देने वाली पहली घटना है।

एक साथ तीन बच्चों को जन्म देने पर रक्तस्राव अधिक होने की संभावना रहती है। जिससे महिला की जान को खतरा होता है। तीनों बच्चों का वजन कम था। आगे के खतरों को देखते हुए महिला को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related