Haridwar News: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के खिलाफ महिला ने दर्ज कराया मुकदमा, ये है पूरा मामला

उत्तराखंडHaridwar News: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के खिलाफ महिला ने दर्ज कराया मुकदमा,...

Date:

देहरादून। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी, ट्रस्टियों एवं मुख्य पुजारी के खिलाफ एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। ये मुकदमा कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जीएमएस रोड इंद्रापुरम देहरादून निवासी महिला शशि ठाकुर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसके चाचा रामा को मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर परिसर में एक दुकान कैंटीन के लिए किराये पर दी थी। वर्ष 2014 में उसके चाचा की मौत होने के बाद ट्रस्ट ने उसे वह दुकान बीस हजार रुपये सालाना किराये पर दी थी। 

Read also: Kisan Mahapanchayat : संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत आज,किसानों को दिल्ली की सीमा के बाहर रोकने को बैरिकेटिंग

आरोप है कि 2015 में महिला को जबरन दुकान से बेदखल करने की कोशिश की गई। आरोप है कि मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने टाइगर रिजर्व की भूमि पर बीस अवैध दुकानें बनाकर उसके और अन्य लोगों से रकम वसूलकर धोखाधड़ी की है। महिला ने ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी, ट्रस्टी बिंदु गिरी, अनिल शर्मा, राजगिरि, द्वारिका मिश्रा और मुख्य पुजारी सुरेश तिवारी पर धोखाधड़ी सहित गंभीर आरोप लगाए थे। महिला ने कोर्ट में वाद दायर किया था। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिया हैं। नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने जानकारी दी है कि कोर्ट से संबंधित आदेश मिला है। मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष व मां मनसा देवी मंदिर के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने बताया कि उन पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से झूठे और बेबुनियाद हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायबरेली में कृष्ण रूप में दिखे अखिलेश यादव, ‘PDA महानायक’ वाले पोस्टर पर गरमाई सियासत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के...

राजस्थान मेयर चुनाव में BJP का दबदबा, जयपुर-जोधपुर-कोटा में जीते भाजपा उम्मीदवार

राजस्थान के तीन बड़े नगर निगमों—जयपुर, जोधपुर और कोटा—के...

LPU Protest: 10 दिन के लिए क्लास सस्पेंड, छात्र घर लौटे; 15 घंटे बाद NH-44 पर ट्रैफिक बहाल

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में...

Asian Games 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने...