Weather Update: औसत का आंकड़ा भी नहीं छू पाई इस बार मानसून की बारिश

मेरठ रीजनWeather Update: औसत का आंकड़ा भी नहीं छू पाई इस बार मानसून...

Date:

मेरठ। आज सोमवार की शुरुआत उमस भरी गर्मी के साथ हुई। इसी बीच अब बारिश के आसार भी खत्म हो चुके हैं। आज मेरठ में अधिकत तापमान 34ः6 और न्‍यूनतम तापमान 25ः4 डिग्री रिकार्ड किया गया। इस मानसूनी सीजन में देखने में आया है कि इस बार बादल तो आसमान में हैं लेकिन बिन बरसे ओझल हो रहे हैं। पांच साल में सबसे कम बारिश इस बार रिकार्ड की गई है। जुलाई में औसत बारिश का आंकड़ा तो पार हो गया लेकिन जून और अगस्त में बारिश सामान्य से कम हुई है। एक से 20 अगस्त के बीच 131 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान लगाया गया था। लेकिन अभी तक मात्र 34 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। 

Read also: भाजपा के बड़े नेता को उड़ाने का था प्लान, रूस में पकड़ा गया IS का Suicide Bomb

कृषि अनुसंधान संस्थान के मौसम विज्ञानी डा0 एन सुभाष ने बताया कि कि आसमान में बादल छा रहे हैं। लेकिन कम दबाव का क्षेत्र विकसित नहीं होने के कारण संघनन प्रक्रिया नहीं हो पा रही है। मौसम विभाग ने इस बार सामान्य मानसून का आकलन किया था। अब तक बारिश सामान्य से 30 फीसद कम है। मानसून का व्यवहार अपेक्षाओं के अनुरूप इस बार नहीं रहा है। कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम विज्ञानी डा0 एन सुभाष ने बताया कि अभी तक मानसून का व्यवहार अपेक्षाओं के अनुरूप रहा ही नही। जुलाई में वर्ष 2018 से 2021 तक सामान्य की तुलना में 50 फीसद अधिक बारिश देखी गई। इस बार जुलाई में बारिश सामान्य का आंकड़ा  मुश्किल से छू पाई है। अगस्त में कम बारिश हुई है। वहीं किसानों की फसल की लागत ट्यूबवेलों से सिंचाई करने के कारण बढ़ गई है। 60 मिलीमीटर बारिश का औसत जून में, 209 मिलीमीटर बारिश का औसत जुलाई में, 203 मिलीमीटर बारिश का औसत अगस्त में, 607 मिलीमीटर बारिश मानसून सीजन जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में होती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...