बाहुबली अतीक की फेमली ओवैसी के साथ, तालिबान पर रखा तर्क

उत्तर प्रदेशबाहुबली अतीक की फेमली ओवैसी के साथ, तालिबान पर रखा तर्क

Date:


बाहुबली अतीक की फेमली ओवैसी के साथ, तालिबान पर रखा तर्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए एआईएमआईएम के नेशनल प्रसिडेंट असदुद्दीन ओवैसी तीन दिन तक यूपी के दौरे पर रहेंगे। पहले दिन वह अयोध्या में रहेंगे, इस बीच संतों सहित पूर्व मुस्लिम पक्षकारों तक ने ओवैसी के इस दौरे पर अंकुश लगाने की मंशा जाहिर की है। हालांकि, अयोध्या जाने से पहले लखनऊ में वह यहां की मीडिया से मुखातिब हुए। यहां उन्होंने आने वाले चुनाव को लेकर अपने तेवर दिखा अभी से दिखा दिये।

बाले, यूपी में मुसलमानों की हालत ठीक नहीं, इस बार हमने 100 सीटों पर चुनाव लडऩे के लिए कमर कस रखी है। मुसलमानों के बतौर पैरोकार अपनी बात रखते हुए ओवैसी बोले, हमने 60 बरस ये सबको विजयी बनाया, अब हम खुद विजयी बनने की मंशा रखते हैं। अगर हम सत्ता हासिल करने का संघर्ष कर रहे हैं तो हम चुनाव लड़ रहे हैं तो दूसरी पार्टियों को क्यों तकलीफ हो रही है। हम चुनाव तो अवश्य लड़ेंगे, गुलाम नहीं हैं हम।

बाहुबली अतीक की फेमली ओवैसी के साथ, तालिबान पर रखा तर्क
Image credit -Naeem

Read also: ओवैसी से कोई मतभेद नहीं ओमप्रकाश राजभर

ओवौसी के तीन दिनों के दौरे शुरुआत में ही अयोध्या में बाहुबली व पूर्व सांसद अतीक अहमद की फेमली एआईएमआईएम में सम्मिलित हो गयी। अतीक की बीवी ने ओवैसी के सामने पार्टी की मेमबर बन गईं। पार्टी ज्वाइन करते हुए अतीक की बेगम शाइस्ता प्रवीन ने बोलीं कि, ओवैसी दलित, मुसलमान के बीच स्िरय रहते हैं। ओवैसी ने भी ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे में पचास हजार लोगों को अपना घर छोडऩा पड़ा, उस वक्त समाजवादी पार्टी के मुसलमान नेताओं ने हमारी चिंता क्यों नहीं की?

Read also: यूपी में ओवैसी को पता लगेगी उनकी हैसियत: संगीत सो

ओवैसी ने साफतौर पर कहा कि, तालीबान के मसले पर भी बीजेपी सरकार को अपना रूख स्पष्ट करना चाहिये। बताना चाहिये कि, तालिबान आतंकी संगठन है या नहीं? यह भी सामने लाना होगा कि अफगानिस्तान में जो हुआ वो इंडिया के लिए उचित नहीं। ओवैसी ने साफतौर पर कहा कि, यूपी में बीजेपी को पराजित करना ही हमारा टारगेट है। संघ प्रमुख मोहन भागवत के ताजा बयान का संज्ञान लेते हुए वह बोले, हम अपना डीएनए टेस्ट करवाने को तैयार हैं, पर आपको भी तो यह टेस्ट कराना होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...