लाइफस्टाइल डेस्क। Winter Travel Tips – नवम्बर में लगभग सभी हिस्सों में ठंड पड़ने लगती है और कई हिस्सों में बर्फ़बारी की शुरुआत भी हो जाती है। अगर आप भी सर्दियों में घूमने जा रहे है तो कुछ बातों का आपको ख्याल रखने की जरूरत है। चलिए जानते है।
ठंड में सफ़र का बेहतरीन लुत्फ़ उठाने के लिए पहले जगह की भौगोलिक स्थिति और मौसम के बारे में जानकारी ले ले। भौगोलिक और मौसम के बारे में जानकारी पता होगी तो कई मुसीबतों से पहले ही बच सकते हैं। खासकर बच्चों के साथ ट्रेवल कर रहे हैं।
सामान को पैक अच्छे से करे, सर्दियों में बर्फ़बारी का मज़ा उठाने के लिए ये जरुरी है। 1-2 ऊनी कपड़े, दास्ताने, बूट्स, कंबल, स्वेटर और शॉल जैसी जरूरी चीजों को ज़रूर रखे। साथ ही एक कंबल को भी जरूर ले।
सर्दियों में जिस जगह आप घूमने का प्लानिंग कर रहे है तो जिस स्थान पर घूमने निकल रहे हैं वहां टूर व ट्रेवल कंपनी की मदद से होटल बुक कर लें। इसके अलावा, होटल बुक करते समय सुविधाओं पर भी ध्यान दे।
इतना भी सामान पैक न करें कि बैग को उठाने में परेशानी हो, साथ ही कुछ दवा अपने साथ ज़रूर रखें। पोलराइज्ड सनग्लास भी जरूर रखे, सूर्य की किरण बर्फ से टकराकर आंखों पर पड़ती है जो हानिकारक हो सकती है।

