कोरोना के बाद पहले टेस्ट में विंडीज़ की ऐतिहासिक जीत

स्पोर्ट्सकोरोना के बाद पहले टेस्ट में विंडीज़ की ऐतिहासिक जीत

Date:


कोरोना के बाद पहले टेस्ट में विंडीज़ की ऐतिहासिक जीत

साउथम्पटन। कोरोना वायरस के कारण चार महीने बाद हुए इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्‍टइंडीज टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है. इंग्‍लैंड और वेस्‍टइंडीज के बीच खेले गए पहले टेस्‍ट मैच को कैरेबियाई टीम ने 4 विकेट से अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ वेस्‍टइंडीज टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. जर्मेन ब्‍लैकवुड की शानदार बल्‍लेबाजी के दम कैरेबियाई टीम जीत दर्ज करने में सफल रही. वेस्‍टइंडीज ने बल्‍ले और गेंद दोनों से ही कमाल किया. पहले इंग्लिश टीम की पहली पारी को 204 रन पर रोक दिया और फिर 318 रन बनाकर पहली पारी में बढ़त हासिल की. इसके बाद इंग्‍लैंड टीम ने दूसरी पारी में 313 बनाकर मेहमान टीम के सामने जीत के लक्ष्‍य 200 रनों का लक्ष्‍य दिया. जिसे विंडीज टीम ने पांचवें और अंतिम दिन छह विकेट खोकर हासिल कर लिया.

होल्डर का कमाल

जेसन होल्‍डर ने बेहतरीन तरीके से कप्‍तानी की. उन्‍होंने बतौर कप्‍तान शानदार प्रदर्शन किया. पहली पारी में होल्‍डर ने 42 रन देकर 6 विकेट लिए थे, जबकि दूसरी पारी में एक विकेट हासिल किया. होल्‍डर दूसरी पारी में 14 रन पर नाबाद रहे.

ब्‍लैकवुड ने संभाली पारी
जर्मेन ब्लैकवुड के आतिशी पारी से वेस्टइंडीज को शुरुआती झटकों से न सिर्फ बाहर निकाला, बल्कि टीम को जीत की दहलीज तक भी पहुंचाया. लक्ष्‍य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने तीन विकेट 27 रन पर गंवा दिए थे. इसके बाद ब्‍लैकवुड ने पारी को संभाला. हालांकि वह शतक से चूक गए. 95 रन पर ब्‍लैकवुड स्‍टोक्‍स की गेंद पर जेम्‍स एंडरसन को कैच थमा बैठे.

आर्चर की घातक गेंदबाजी
जोफ्रा आर्चर की घातक गेंदबाजी से वेस्‍टइंडीज टीम दूसरी पारी में सुबह के सत्र में मुश्किल में आ गई थी. आर्चर ने क्रेग ब्रेथवेट (4) और समर ब्रूक्स (शून्य) को पवेलियन भेजा जबकि मार्क वुड ने शाई होप (नौ) का विकेट लिया. वेस्टइंडीज की परेशानी इसलिए भी बढ़ गई, क्योंकि सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल चोटिल हो गए. आर्चर का यॉर्कर उनके पांव पर लगा, जिससे उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा. आर्चर और जेम्स एंडरसन ने शुरू से ही घातक गेंदबाजी करके वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को परेशानी में रखा. वेस्टइंडीज के लिए दूसरे सत्र का आकर्षण ब्लैकवुड का अर्धशतक रहे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...