जियो को मिला 13वां निवेशक

बिज़नेसजियो को मिला 13वां निवेशक

Date:


जियो को मिला 13वां निवेशक

नयी दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रविवार को कहा कि क्वालकॉम वेंचर्स ने जियो प्लेटफार्म्स में 0.15 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 730 करोड़ रुपये का निवेश किया है। पिछले कुछ सप्ताह के दौरान जियो प्लेटफार्म्स में क्वालकॉम 12वीं निवेशक है।

आरआईएल ने कहा, ‘‘वायरलेस प्रौद्योगिकी की दिग्गज क्वालकॉम इनकॉरपोरेटेड की निवेश शाखा क्वालकॉम वेंचर्स ने जियो प्लेटफार्म्स में 730 करोड़ रुपये तक निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है।

इस सौदे के लिए इक्विटी मू्ल्य के हिसाब से जीयो प्लेटफार्म का मूल्य 4.91 लाख करोड़ रुपये और उद्यम मूल्य 5.16 लाख करोड़ रुपये आंका गया है है।’’ कंपनी ने बयान में कहा कि क्वालकॉम वेंचर्स को निवेश के बदले जियो प्लेटफार्म्स में 0.15 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी मिलेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related