व्यापार: देश की सर्वश्रेष्ठ बीमा कम्पनी भारतीय जीवन बीमा निगम के IPO इंतजार अब खत्म हो गया है। यह IPO चार मई को खुलने के साथ 9 मई को बन्द हो जाएगा। वही बैंक ने IPO के लिए प्राइस बैंड 902-949 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार LIC IPO में सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में अपनी 3.5 फीसदी की हिस्सेदारी बेचेगी। जिससे सरकार को 21 हजार करोड़ रुपए प्राप्त होंगे। लेकिन निवेशकों का दिमाग इस बात में लगा हुआ है कि 949 रुपये का शेयर उनके लिए लिस्टेड पियर्स की तुलना में कैसा रहेगा यह उनको महंगा पड़ेगा या सस्ता।
जाने लिस्टेड पियर्स की तुलना यह निवेशकों के लिए महंगा या सस्ता;-
अगर हम लिस्टेड पियर्स की तुलना में इसे देखे तो यह लोगो की चिता को कम करता है और उनके लिए ठीक साबित होता है। क्योंकि 6 लाख करोड़ रुपये के वैल्युएशन पर इश्यू का मूल्य 1. 1 के प्राइस टु एम्बेडेड वैल्यू पर है। जिसके बाद यह लिस्टेड इंडियन पियर्स के साथ ही ग्लोबल पियर्स की तुलना में डिस्काउंट है। लेकिन अगर हम इसकी तुलना LIC से करे तो यह उसके सामने फीका है क्योंकि LIC सर्वश्रेष्ठ बीमा कम्पनी है इसपर निवेशकों का विश्वास है और निवेशक LIC के साथ समझौता करना नहीं स्वीकारते। हालांकि लिस्टेड इंडियन पियर्स LIC के शेयर की तुलना में निवेशकों को लाभ देगा लेकिन निवेश विश्वशनीयता को ध्यान में रखते हुए इसमे निवेश करने से कतराते हैं और LIC को बेहतर विकल्प के तौर पर देखते हैं।

