क्या इस साल करण कुंद्रा फैंस को देंगे अपनी शादी का तोहफा

एंटरटेनमेंटक्या इस साल करण कुंद्रा फैंस को देंगे अपनी शादी का तोहफा

Date:

टीवी के पावर कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर हेडलाइन्स में हैं। तेजस्वी-करण पिछले 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

कपल ने नेटफ्लिक्स के शो देसी ब्लिंग में सगाई करके फैंस को खुश कर दिया है। अब तेजस्वी और करण ने अपने वेडिंग प्लान्स पर करने लगे हैं।

न्यूज डेस्क : टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर करण कुंद्रा इन दिनों फिर से चर्चा में हैं। और यह चर्चा उनके किसी प्रोजेक्ट की वजह से नहीं बल्कि उनके और तेजस्वी प्रकाश के रिलेशन को लेकर हो रही है। दरअसल पिछले दिनों करण तेजस्वी प्रकाश एक दूसरे के साथ नजर आए। दोनों काफी खुश थे और तेजस्वी जिस अंगूठी को फ्लॉन्ट कर रही थीं वह उन्हें करण ने एक रियलिटी शो पर ही पहनाई थी। दोनों का रिश्ता करीब दस साल पुराना है लेकिन बीच में दोनों के ब्रेकअप की भी खबरें आईं थी। करण के साथ पहले भी कई ऐक्ट्रेसेज के नाम जुड़ चुके हैं और कई हसीनाओं के दिल उनकी वजह से टूट चुके हैं।

कई हसीनाओं के नाम जुड़े हैं

करण कुंद्रा ने शो कितनी मोहब्बत है’ की शूटिंग के दौरान कुछ समय के लिए को-स्टार कृतिका कामरा को डेट किया था। हालांकि कुछ वक्त के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। कृतिका कामरा संग ब्रेकअप हो जाने के बाद करण कुंद्रा का दिल मधुरा नायक पर आ रुका था। दोनों ने एक दूजे को कई सालों तक डेट किया लेकिन करण ने एक दिन मीडिया के आगे अपने आप को सिंगल बताया जबकि वह मधुरा संग रिश्ते में थे। मॉडल स्वाती वत्सा का नाम भी करण कुंद्रा के साथ जुड़ चुका है। रिपोर्ट्स की माने तो स्वाती एक्टर के प्यार में बेहद दीवानी थी और अपना सारा काम छोड़ सिर्फ करण पर ध्यान देती थी। हालांकि दोनों की प्रेम कहानी कुछ ज्यादा लंबे समय तक चल नहीं पाई।

तेजस्वी को दिया था बड़ा सरप्राइज

करण कुंद्रा ने एक्ट्रेस अनुषा डांडेकर को भी अपने प्यार में दीवाना बनाया था। दोनों कपल होने के साथ-साथ बिजनेस पार्टनर भी थे और शो लव स्कूल को होस्ट भी कर चुके थे। अनुषा का मानना था की करण ने उन्हे चीट किया था जिसके चलते वह अलग हुए। फिर बिग बॉस 15 के दौरान तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक दूजे के नजदीक आए थे। ऐसे में शो खत्म होने के बाद भी वह एक दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन साल 2024 में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी उड़ी थीं। लेकिन बीते दिनों रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ के दौरान करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के लिए एक ग्रैंड सरप्राइज प्लान किया था। उन्होंने तेजस्वी को शादी के लिए प्रपोज किया और सगाई की अंगूठी पहनाई। तेजस्वी इस मौके पर बहुत इमोशनल नजर आईं। यह देखकर इस कपल के फैंस भी काफी खुश हुए।

बना रहे दोनों का रिश्ता

करण कुंद्रा का जन्म 11 अक्टूबर 1984 को हुआ था। करण ने अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत 2009 में एकता कपूर के लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘ कितनी मोहब्बत है ‘ से की थी। इसके बाद कितनी मोहब्बत है 2 , ये कहां आ गए हम , दिल ही तो है , ये रिश्ता क्या कहलाता है और तेरे इश्क में घायल जैसे कई टीवी शो में अभिनय किया । उन्होंने एमटीवी रोडीज़ , एमटीवी लव स्कूल , डांस दीवाने जूनियर्स और टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया जैसे रियलिटी शो की भी मेजबानी की है और हिंदी फिल्म मुबारकां , 1921 और तेरा क्या होगा लवली में अभिनय किया है । 2021 में, उन्होंने बिग बॉस 15 में भाग लिया और सेकेंड रनअरअप रहे। उन्होंने कलर्स टीवी के नागिन 7 में डॉ. तुषार सिन्हा की भूमिका निभाई। वहीं एमटीवी इंडिया के एमटीवी स्प्लिट्सविला 16 की मेजबानी भी करण् ने की । रियलिटी शो में ही करण ने तेजस्वी के साथ मंगनी की थी। अब दर्शकों को इंतजार है कि करण अपना घर बसा लें और तेजस्वी के साथ उनका रिश्ता बना रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related