लखीमपुर हिंसा में मृत भाजपा कार्यकर्ताओं को देंगें शहीद का दर्जाः बृजेश पाठक

उत्तर प्रदेशलखीमपुर हिंसा में मृत भाजपा कार्यकर्ताओं को देंगें शहीद का दर्जाः बृजेश...

Date:


लखीमपुर हिंसा में मृत भाजपा कार्यकर्ताओं को देंगें शहीद का दर्जाः बृजेश पाठक

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में मृत भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी शहीद का दर्जा देगी। उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक का कहना है की हिंसा की जांच चल रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा।

Read also: कुछ सवाल छोड़कर चली गईं ताविषी

लखीमपुर खीरी में हुई तिकुनिया हिंसा में जान गंवाने वाले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के ड्राइवर हरिओम मिश्रा और बीजेपी के मंडल मंत्री शुभम मिश्रा के परिवार से मुलाकात करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री यूपी ब्रजेश पाठक ने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और उनकी सभी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया। बृजेश पाठक ने कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को रिसीव करने जा रहे शुभम को भाजपा शहीद का दर्जा देगी। पार्टी शुभम के परिवार के साथ खड़ी है।

हिंसा में मृत अन्य लोगों के घर नहीं गये कानून मंत्री

लखीमपुर खीरी आने के बावजूद कानून मंत्री ब्रजेश पाठक हिंसा में जान गंवाने वाले दो किसान नछत्तर सिंह और लवप्रीत सिंह के अलावा बीजेपी कार्यकर्ता श्याम सुंदर निषाद और पत्रकार रमन कश्यप के यहां नहीं गये। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता श्याम सुंदर निषाद और पत्रकार रमन कश्यप के परिजनों से जल्द ही मुलाकात करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हालात सामन्य होते ही वह हिंसा में मृत किसानों के यहां भी मिलने के लिये जायेंगे।

Read also: यूपी के कानून मंत्री ने कोरोना कंट्रोल पर अपनी ही सरकार के दावों की खोली पोल

माना जा रहा है कि किसानों के विरोध की संभावनाओं के चलते कानून मंत्री ने उनके घर जाने से परहेज किया। वहीं बीजेपी कार्यकर्ता श्याम सुंदर निषाद और पत्रकार रमन कश्यप का घर घटनास्थल के करीब बताया जा रहा है। ऐसे में कानून मंत्री किसी और विवाद को जन्म नहीं देना चाहते थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related