इस हफ्ते दशहरा शुक्रवार को पड़ रहा है, ऐसे में वीकेंड ट्रिप का प्लान बना ही लें तो अच्छा है। इस ट्रिप में जाकर आप तरोताजा महसूस करेंगे , तो चलिए ऐसी जगहें जहां आप खूबसूरती, सुकून, शांति के साथ ट्रिप का मज़ा ले सकते हैं।
Read also: एक बार जरूर जाए महाराष्ट्र के इन हिल स्टेशन पर, ट्रिप बन जाएगी यादगार
बीर बिलिंग
कांगड़ा जिले में एक खूबसूरत गांव, बीर जो की पहाड़ों में काफी ऊंचाई पर है, ये समुद्र तल से 1,400 मीटर की ऊंचाई पर है | ये जगह खूबसूरत नज़ारों से भरी हुई है और जिससे भीड़ से दूर शांति पसंद है उनके लिए परफेक्ट है | यहां की खास बात ये है की अक्टूबर और नवम्बर के महीने में ही फ्लाइंग इवेंट्स आयोजित किए जाते है, जो की काफी मजेदार है |
मंडावा
मंडावा दिल्ली से करीब 230 किमी दूर पर है, अगर आपको अलग तरह की जगहों की सैर करना पसंद है, तो मंडावा जा सकते है | ये जगह हवेलियों के लिए जाना जाता है |
त्रिउंड, मैकलोडगंज
त्रिउंड के ठंडे पहाड़ बेहद खूबसूरत है, यहां सुकून और शांति है। दोस्तों के साथ ट्रेक पर जाना और बॉनफायर करने में यहां अलग ही मज़ा है। यहां की खास बात ये है की इस जगह का ट्रेक कोई भी आसानी से पूरा कर सकता है।
Read also: रोड ट्रिप पर जाने की सोच रहे है तो इन जगहों पर जाए
उदयपुर
उदयपुर दिल्ली से लगभग 600 किलोमीटर दूर है , ये जगह उन लोगो को काफी पसंद आती है जिन्हे लॉन्ग ड्राइव और रोड ट्रिप पर जाना पसंद होता है | यहां आप हसीन नज़ारे देख सकते है |

