जवानों की मौत पर चुप क्यों हैं पीएम मोदी: राहुल गांधी

फीचर्डजवानों की मौत पर चुप क्यों हैं पीएम मोदी: राहुल गांधी

Date:


जवानों की मौत पर चुप क्यों हैं पीएम मोदी: राहुल गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हिंसक टकराव में भारतीय जवानों की मौत पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा है कि वह इस मुद्दे पर मौन क्यों हैं। उन्हें देश को बताना चाहिए क सीमा पर क्या हो रहा है।

जवानों की हत्या करने का चीन ने दुस्साहस कैसे किया?
सोमवार की रात को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ भारतीय सैनिकों की हुई हिंसक झड़प में एक कर्नल सहित 20 जवानों की मौत हो गई थी। राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा कि पीएम मौन क्यों हैं। वह क्यों छिपा रहे हैं। अब बहुत हो चुका है। हमें जानना है कि आखिर क्या हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे जवानों की हत्या करने का चीन ने दुस्साहस कैसे किया। उसने हमारी जमीन कब्जाने की हिम्मत कैसे की।

20 जवानों की हुई थी मौत
भारतीय सेना ने मंगलवार को शुरू में एक अधिकारी और दो सैनिकों के मारे जाने की बात कही थी लेकिन शाम तक मरने वालों की संख्या 20 हो गई। टकराव में 17 अन्य भारतीय जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके बाद शून्य से भी नीचे तापमान वाले माहौल में उनकी हालत और खराब हो गई। सरकारी सूत्रों का कहना है कि चीन को भी इसी अनुपात में नुकसान हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...