Dividend Yield: निवेशक शेयर बाजार में निवेश करने से पहले ऐसे शेयरों को तलाशते हैं। जो अधिक लाभांश देते हैं। बाजार में अधिकांश कंपनियां लाभ कमाने के बाद शेयरधारकों को लाभांश भुगतान करती हैं। जानिए आखिर क्यों निवेशक करते हैं अधिक डिविडेंड देने वाली कंपनियों की तलाश और आखिर कितने दिनों में मिलता है इनका डिविडेंड।
अधिक Dividend Yield वाले निवेशक स्टॉक के पीछे रहते हैं। जब कोई निवेशक शेयर बाजार में निवेश करता है तो वो इस तरह के स्टॉक की तलाश करता है जो अधिक डिविडेंड दे सके। बाजार की अधिकतम कंपनियां शेयर धारकों को प्रॉफिट होने के बाद डिविडेंड देती हैं।
निवेशक करते हैं डिविडेंड देने वाली कंपनियों की तालाश?
शेयर बाजार में लाभांश मुनाफे का वह हिस्सा है जो एक कंपनी अपने शेयरधारकों को भुगतान करती है। लाभांश शेयरधारकों के लिए आय का विश्वसनीय स्रोत माना जाता है। डिविडेंड स्टॉक में निवेश करके निवेशक नियमित नकदी प्राप्त करते हैं।
इन निवेशकों को फायदा?
डिविडेंड स्टॉक उन निवेशकों के लिए फायदेमंद होता है जो अपनी वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने के लिए शेयरों में निवेश करते हैं। शेयर बाजार से अधिक लाभ पाने वाले निवेशकों के लिए लाभांश को समझना बहुत जरूरी होता है।
निवेशकों को ऐसे मिलता है डिविडेंड?
शेयरधारक Dividend प्राप्त करने के पात्र हैं, तो भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में किया जाता है। जो उनके brokerage account से जुड़ा है। Dividend भुगतान की तारीख आमतौर पर exDate or record date के 30-45 दिन बाद होती है।
क्या होता है Dividend यील्ड?
Dividend यील्ड एक financial measurement है। जिसका उपयोग मूल्यांकन करने के लिए किया जाता है कि किसी निवेश पर बाजार मूल्य की तुलना में कितना Dividend प्राप्त हुआ है। इससे investors को समझने में मदद मिलती है कि किसी Stock में invest करना कितना profitable होगा। सरल भाषा में कहें तो Dividend जितनी अधिक होगा, Dividend आय में निवेश पर रिटर्न उतना अधिक होगा।
कैसे हासिल करें अधिक Dividend यील्ड?
बता दें कि अगर Dividend का ज्ञान है तो सिर्फ इतना काफी नहीं है क्योंकि कुछ कंपनियों की Dividend यील्ड अधिक होती है लेकिन उनकी Dividend नीतियां अस्थिर हो सकती हैं या उन्हें financial difficulties का सामना करना पड़ सकता है।
बता दें कि निवेश से regular cash flow प्राप्त करने के लिए अन्य कारकों को ध्यान में रखते हुए सही निवेश चुनना जरूरी है।

