Lucknow : व्यापारियों ने क्यों कहा कि उन्हें भी भेजें उच्च सदन, CM व PM को भेजेंगे चिट्ठी

उत्तर प्रदेशLucknow : व्यापारियों ने क्यों कहा कि उन्हें भी भेजें उच्च सदन,...

Date:

लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ में संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश के जुझारू व्यापारी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव में जिसके साथ व्यापारी होता है, उसका ही पलड़ा भारी होता है। इसी संकल्प के साथ हमने भाजपा का साथ दिया और आज नतीजा सबके सामने है। 

इस दौरान महंगाई पर नियंत्रण के लिए जीएसटी की दरों में कमी किए जाने और डीजल-पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाए जाने के लिए 03 सितंबर को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित किए जाने, शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र की तरह उत्तर प्रदेश के 20 लाख व्यापारियों से चुनकर विधान परिषद सदस्य बनाए जाने का भी प्रस्ताव दिया गया।

 इन सभी प्रस्तावों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री तक भेजे जाने का निर्णय लिया गया। संदीप बंसल ने कहा कि पूरे प्रदेश में जो वातावरण अनिश्चय का था उसको एकतरफा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बनाने का कार्य सभी जुझारू व्यापारी नेताओं ने किया है। 

सभी ने अपने अपने जनपदों में व्यापारियों को एकजुट करके जातिवाद के बजाय राष्ट्रहित में राष्ट्रवाद के लिए मतदान करवाया है। जिससे लगभग 70 से अधिक सीटों पर व्यापारी वर्ग के सहयोग के कारण भाजपा की जीत हुई है। 

मंगलवार को ऐशबाग रोड के स्काई हाई होटल में आयोजित बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, संदीप बंसल और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Also Read : आईपीएल 2022 : चोट के कारण दीपक चहर का सीएसके के लिए खेलने पर संदेह

 बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व में अवध प्रांत के संगठन मंत्री रहे बृज बहादुर ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों को साधुवाद देते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि बिना व्यापारियों के कोई भी राज्य और देश तरक्की नहीं कर सकता। देश की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने का मुख्य जिम्मा व्यापारी समाज के पास ही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया योगी-मोदी की सरकार में व्यापारियों की सभी समस्याओं का निराकरण होगा और उनका सम्मान बढ़ाया जाएगा।
 
बैठक में संगठन के चुनावों को संपन्न कराने के लिए सभी प्रदेश पदाधिकारियों को 2 जिलों का प्रभार दिया गया और सभी को जिलेवार संगठन की आजीवन सदस्य की सूची सौंपी गई। बैठक में तय किया गया कि 30 दिन के अंदर सभी जिलों में संगठन की नई कार्यकारिणी की सूची मुख्यालय को भेजी जाएंगी। 

जहां पर सदस्यता कम रह जाएगी वहां पर प्रदेश और जिले नगर के पदाधिकारी मिलकर सदस्यता अभियान चलाते हुए चुनावी कार्रवाई संपन्न कराएंगे। 12 जून तक उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में संगठन की नई कार्यकारिणी तैयार की जाएगी, उसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। 

Also Read : UP News : ग्राम समाज की जमीनों पर सरकार की नजर! जानिये क्या है प्लानिंग

संगठन के राष्ट्रीय मंत्री रिपन कंसल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश छाबलानी ने बताया की बैठक में प्रदेश के 50 पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में अनुशासनहीनता करने वाली इकाइयों को भंग किए जाने का प्रस्ताव दिया गया। 

बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष बलिया से अरविंद गांधी, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश के अध्यक्ष रायबरेली से अतुल गुप्ता, उपाध्यक्ष आकाश गौतम, मेरठ से कुलदीप गुप्ता, हाथरस से विपुल लुहाडिया,अंबेडकर नगर से संतोष अग्रवाल, वाराणसी से अशोक गुप्ता, प्रयागराज से रमेश केसरवानी, रूपाली अवस्थी, सचिन कुमार, बाराबंकी से अनुपम अग्रवाल, जालौन से सिद्धू शिवहरे, लखनऊ से प्रदेश मंत्री सुरेन्द्र मोदी, प्रदेश अध्यक्ष अनिता जायसवाल, उपाध्यक्ष नवीन भसीन, एकता अग्रवाल, अश्वन वर्मा, पतंजलि यादव, अनुज गौतम, दीपेश गुप्ता सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related