Akshay Kumar Movie Samrat Prithviraj: अक्षय के बयानों के कारण पिटी ‘सम्राट पृथ्वीराज’, डायरेक्टर का बड़ा खुलासा

एंटरटेनमेंटAkshay Kumar Movie Samrat Prithviraj: अक्षय के बयानों के कारण पिटी 'सम्राट...

Date:

मुंबई: बेल बॉटम के बाद अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज के फ्लॉप होने और कमाई न कर पाने की असली वजह फिल्म के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने बताई है. एक अंग्रेजी वेबसाइट से बात करते हुए चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा है कि अक्षय कुमार के पान मसाला के विज्ञापन के कारण फिल्म की यह दुर्गति हुई. वैसे ख़बरों के अनुसार सम्राट पृथ्वीराज को 100 करोड़ के घाटे वाली फिल्म बताया जा रहा है. यह फिल्म अबतक सिर्फ कुल 80 करोड़ रूपये की कमाई कर पाई है.   

Read also: Bollywood King Khan: शाहरुख़ भी हो चुके हैं रिजेक्शन का शिकार

चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि हमारे फिल्म के लीड एक्टर अक्षय कुमार ने पहले कुछ ऐसा बयान दिया है कि लोगों ने फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग की। अक्षय कुमार पहले ऐसे एक्टर नहीं हैं जिनकी परफॉर्मेंस लोगों को पसंद नहीं आयी है। फिर पूरी फिल्म का बायकॉट करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार ने पान मसाला का विज्ञापन किया। उन्होंने यह भी पहले कहा था कि शिवलिंग पर दूध चढ़ाना दूध की बर्बादी है। मेरा मानना है कि इस तरह के काम और बयान को फिल्म से जोड़ना नहीं चाहिए।

Read also: Sonakshi Sinha Marriage: शादी की खबर का सोनाक्षी ने किया खंडन

चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि मोहम्मद गौरी के अत्याचारों को फिल्म में क्यों नहीं दिखाया गया। मैंने गायों और ब्राह्मणों की हत्या और संयोगिता के बलात्कार को क्यों नहीं दिखाया, मैं यह जानना चाहता हूं कि दर्शकों ने यह सब कहां पर पढ़ा है, इंटरनेट पर कई सारी गलत जानकारी मौजूद है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...