बिग बॉस ओटीटी 2 : क्यों हुई फलक नाज इमोशनल ,आखिर कौन कौन हुआ इस हफ्ते नॉमिनेट

एंटरटेनमेंटबिग बॉस ओटीटी 2 : क्यों हुई फलक नाज इमोशनल ,आखिर कौन...

Date:

बिग बॉस ओटीटी 2‘ का नया एपिसोड हंगामे और शोर-शराबे से भरपूर रहा। 11 जुलाई 2023 के एपिसोड में जहां पूजा भट्ट ने फलक नाज़ को जरूरी सलाह दी, वहीं जिया शंकर के झगड़े कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. जेडी हदीदी भी उनसे नाराज दिखे और रोने लगे. वहीं जिया भी अपनी तरफ से सफाई देती नजर आईं. वहीं बिग बॉस ने घर वालों को एक नया टास्क दिया. अविनाश बिग बॉस द्वारा दिया गया लेटर पढ़ते हैं और टास्क के बारे में बताते हैं। हर बार की तरह इस बार भी टास्क में बहस और झगड़े देखने को मिले. तो चलिए जानते है आखिर क्या चल रहा है ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के घर में –

दिन की शुरुआत बबिका और फलक के बीच लड़ाई से हुई

बिग बॉस ओटीटी 2 के दिन की शुरुआत एक मजेदार गाने से हुई। फलक नाज़ और बबिका धुर्वे के बीच सुबह लड़ाई होती है। दरअसल, पूजा भट्ट अभिषेक और जिया से कहती हैं कि वे रात में लाइट बंद होने के बाद भी जोर-जोर से बात कर रहे थे। वहीं फलक नाज़ ने कहा कि वह ऊंची आवाज में बात नहीं कर रहे थे बल्कि लाइट बंद होने के बाद सन्नाटा होता है तभी एक पिन गिरने की आवाज तक सुनाई देती है . ऐसे में बबीका फलक को चिढ़ाने लगती है और कहती है कि तुम भ्रमित हो. बस वही से दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है .

नहीं थम रही जिया शंकर-फलक नाज और अविनाश की लड़ाई

जिया, फलक और अविनाश के बीच इन दिनों अनबन चल रही है। फलक और अविनाश ने जाकर पूजा भट्ट को जिया के बारे में भला-बुरा कहा कि वह तुम्हें बदला लेने वाली कह रही है। जब यह बात जिया को पता चली तो तीनों के बीच झगड़ा हो गया। ऐसे में मंगलवार के एपिसोड में अविनाश फलक से कहते हैं कि मैं अब जिया शंकर के साथ कभी भी सही नहीं हो सकता.

जनता ने अभिषेक मल्हन को सुरक्षित किया

जियो सिनेमा पर वोटिंग के कारण इस हफ्ते नॉमिनेशन प्रक्रिया में अभिषेक मल्हान सुरक्षित हैं, जबकि जिया कैप्टन हैं इसलिए वह भी सुरक्षित हैं. लेकिन इसके अलावा सभी के सर पर अभी भी नॉमिनेशन की तलवार लटक रही है .

नॉमिनेशन

इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया बिग बॉस द्वारा घर के सदस्यों के निजी सामान की कुर्बानी पर आधारित थी। किसी प्रतियोगी को नामांकित करने के लिए सदस्यों को अपने सामान का त्याग करना पड़ता है।मनीषा रानी को नामांकित करने के लिए अविनाश ने अपनी टी-शर्ट का त्याग कर दिया। वहीं बबिका ने अविनाश को नॉमिनेट किया. बबिका ने कहा कि अविनाश बहुत जिद्दी है. वह अनचाहे मुद्दे उठाकर सुर्खियों में आने की कोशिश करते हैं जबकि मनीषा रानी ने अपने नाइट सूट का त्याग करते हुए फलक नाज़ को नामांकित करने का निर्णय लिया। वहीं जेडी हदीद ने भी अविनाश को प्रतिस्पर्धी बताया , वही पूजा भट्ट ने अपनी सफेद जैकेट का त्याग किया। साथ ही उन्होंने फलक को नॉमिनेट करने के लिए नाम भी लिया. पूजा भट्ट ने कहा कि वह चाहती हैं कि फलक अपने रिश्ते पर ध्यान दें, फलक नाज़ ने इत्र का त्याग किया और बाबिका को नामांकित करने के लिए नाम लिया। मॉडरेटर जिया और अभिषेक ने फलक के सामान को अधिक मूल्यवान बताया और इसके साथ ही बबिका नामांकित हो गईं।

दूसरे राउंड में

दूसरे राउंड में मनीषा रानी ने फलक को नॉमिनेट करने के लिए अपना सामान दिया। वहीं, जेडी ने सफेद शर्ट देकर मनीषा को नॉमिनेट करने के लिए उनका नाम लिया। अविनाश जेडी हबीबी का नाम लेता है और कुर्बानी के बारे में विवरण देता है। फलक ने फैमिली फोटो नामांकन के लिए मनीषा को चुना। इसके साथ ही मनीषा दूसरे राउंड में नॉमिनेट हो गई हैं. वहीं तीसरे राउंड में पूजा भट्ट की चूड़ियों की जगह फलक नॉमिनेट हो जाती हैं.

ऐसे समझें नॉमिनेशन प्रोसेस – अभिषेक और जिया सुरक्षित हैं

राउंड 1. फलक के परफ्यूम के स्थान पर बबिका को नामांकित किया गया।
राउंड 2. फलक की फैमिली फोटो की जगह मनीषा नॉमिनेट हो गईं।
राउंड 3. पूजा द्वारा अपनी चूड़ियाँ त्यागने के बाद फलक को घर से बेदखल करने के लिए नामांकित किया जाता है।
राउंड 4. पूजा भट्ट को अविनाश के ब्रेसलेट के बदले नामांकित किया गया।
राउंड 5: अविनाश को फलक की मां की अंगूठी के बदले नामांकित किया गया है।

पूजा भट्ट और अभिषेक मल्हान आमने-सामने

अविनाश की क़ुरबानी के बदले पूजा भट्ट को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया गया . इस दौरान पूजा और अभिषेक के बीच बहस होने लगती है , पूजा कहती है मै इस फैसले से सहमत नहीं हूँ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...