बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों की शादी को 43 साल हो गए हैं। आज भी दोनों का प्यार वैसे ही बरकरार है. लेकिन दोनों के फैंस को एक बात हमेशा परेशान करती है कि आखिर दोनों अलग-अलग घर में क्यों रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने पहली बार इस सवाल पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने खुल कर बताया कि वो क्यों धर्मेंद्र के साथ नहीं रहतीं । क्यों उन्होंने अपनी बेटियों के साथ अलग घर में रहना का फैसला लिया था .
एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने अपनी निजी जिंदगी के पन्नों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। जब उनसे पूछा गया कि आज के समय में उन्हें एक नारीवादी आइकन के रूप में देखा जाता है। जो खुद के अपने अलग घर में रहती हैं. इस सवाल पर हेमा मुस्कुराती हैं और कहती हैं, ‘नारीवाद का प्रतीक? कोई भी ऐसा नहीं बनना चाहता. यह बस अपने आप होता है.
हेमा मालिनी ने क्यों बनाई धर्मेंद्र से दूरी?
हेमा मालिनी बोलती हैं , ‘कोई भी नही चाहता कि वो इस तरह की जिंदगी जिए . हर कोई अपने परिवार और बच्चों के साथ रहना पसंद करता है। अपने परिवार से दूर रहकर कौन खुश है? नहीं, हर महिला एक पति, बच्चे और एक सामान्य जीवन चाहती है। लेकिन कुछ कारणों से मैंने ये चीजें अलग कर दीं.
हेमा मालिनी को धर्मेंद्र से अलग होने का दुख है
बच्चों और पति से दूर रहने के बारे में बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा, ‘उन्हें इस बात का बिल्कुल भी दुख नहीं है। मुझे खुशी है कि मैंने अपने दोनों बच्चों को पाला-पोसा और बड़ा किया।’ बेशक, धर्मेंद्र हर जगह मेरे साथ थे।’ वह भी उन लोगों में से थे जो बच्चों की शादी को लेकर चिंतित थे। मैं हमेशा उससे कहती थी कि सब कुछ अच्छा होगा.
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का रिश्ता
मालूम हो, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने साल 1980 में शादी की थी। शादी के लिए दोनों ने अपना धर्म भी बदला था। इसकी वजह ये थी कि धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे. 19 साल की उम्र में धर्मेंद्र की शादी प्रकाश कौर से हुई, जिनसे उन्हें चार बच्चे हुए।
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के बच्चे
बॉलीवुड में आने के बाद धर्मेंद्र हेमा मालिनी को दिल दे बैठे और दोनों ने शादी करने का फैसला भी कर लिया। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं। और दोनों ही शादीशुदा हैं.

