राजस्थान में दलित की हत्या चुप क्यों है कांग्रेसः मायावती

उत्तर प्रदेशराजस्थान में दलित की हत्या चुप क्यों है कांग्रेसः मायावती

Date:


राजस्थान में दलित की हत्या चुप क्यों है कांग्रेसः मायावती

  • बसपा प्रमुख ने कहा, क्या छत्तीसगढ़ और पंजाब सीएम राजस्थान के दलित परिवार की करेंगे मदद?

लखनऊ। कांग्रेस के दलित प्रेम पर बसपा प्रमुख मायावती ने आज सवाल खड़े करते हुए कहा कि राजस्थान में दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या किये जाने के मामले में कांग्रेस नेतृत्व चुप क्यों है? क्या क्या छत्तीसगढ़ व पंजाब के मुख्यमंत्री राजस्थान जाकर पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपये की मदद देंगे? बसपा इस मामले में कांग्र्रेस से जवाब चाहती है। यदि कांग्रेस जवाब न दे सके तो दलितों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाना बंद कर दे।

Read also: मायावती बोलीं, भाजपा के विकास के दावे खोखले

राजस्थान के हनुमानगढ़ के प्रेमपुरा गांव में एक दलित युवक की पीट-पीटकर की गयी हत्या के वीडियो को ट्वीट करते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राहुल गांधी के दलित प्रेम पर तंज कसा था। रविवार को बसपा प्रमुख मायावती ने दलित युवक की हत्या पर चुप्पी साध लेने वाले कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल खड़े कर दिये। गौरतलब है कि राजस्थान के हनुमानगढ़ के प्रेमपुरा गांव में रहने वाले दलित युवक जगदीश की कुछ युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। जगदीश की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था। जगदीश के परिवार ने दो दिन तक उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया था।

Read also: बेरोजगारी में सड़कों के गड्ढे गिन रहीं मायावती – सुरेश खन्ना

अब मायावती के इस मुद्दे को उठाने से कांग्रेस नेतृत्व निःसंदेह परेशानी महसूस कर रहा होगा। पंजाब में दलित सीएम बनाने के बाद प्रियंका गांधी का लखनऊ के वाल्मीकि मंदिर में झाडू से सफाई करना दलित वोटरों को कांग्रेस के पाले में लाने का प्रयास माना जा रहा है। लेकिन राजस्थान में दलित युवक की नृशंस हत्या पर कुछ न बोलना विपक्षी दलों को बहुत कुछ बोलने का मौका जरूर दे रहा है। भाजपा के बाद बसपा भी इस मुद्दे को हवा देकर कांग्रेस के दलित प्रेम का सच जनता के सामने लाने की रणनीति पर कार्य कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...