- वरुण गांधी ने ट्वीट कर कहा, राजनीतिक लाभ को राष्ट्रीय एकता से ऊपर नहीं रखना चाहिये
लखनऊ। किसान आंदोलन के बाद लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर यूपी सरकार पर सवाल खड़े करने वाले वरुण गांधी ने आज लखीमपुर हिंसा को हिंदू बनाम सिख बनाने का प्रयास किये जाने की बात कह पार्टी को परेशानी में डाल दिया है। हालांकि वरुण गांधी ने किसी का नाम नहीं लिया मगर उनके बयान को भाजपा के खिलाफ ही देखा जा रहा है। क्योंकि वरुण गांधी भाजपा सरकार के अनेक फैसलों पर पूर्व में विरोध जता चुके हैं। यही नहीं किसान आंदोलन के समर्थन में भी वरुण गांधी कई बार ट्वीट कर चुके हैं। वरुण गांधी के बयानों से नाराज भाजपा नेतृत्व ने उन्हें और उनकी मां मेनका गांधी को राष्ट्रीय कार्यकारणी में स्थान नहीं दिया है।
Read also: वरुण गांधी बोले, गोडसे जिंदाबाद कहने वाले कर रहे हैं देश को शर्मसार
आज वरुण गांधी ने एक ट्वीट कर कहा है कि ‘लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को हिंदू बनाम सिख लड़ाई में बदलने की कोशिश की जा रही है। यह अनैतिक और झूठा आख्यान है। ऐसी फाॅल्ट-लाइन्स बनाना और उन घावों को कुरेदना बेहद खतरनाक है जिसे ठीक करने में एक पीढ़ी लग गई। हमें राजनीतिक लाभ को राष्ट्रीय एकता से ऊपर नहीं रखना चाहिए।
Read also: वरुण गांधी ने लिखा सीएम योगी को पत्र : गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग
लखीमपुर खीरी हिंसा को राष्ट्रव्यापी हिंसा में बदलने की कोशिश का आरोप लगाने वाले बीजेपी सांसद वरुण गांधी किसानों के प्रदर्शन को लेकर अपना समर्थन दे चुके हैं। लखीमपुर खीरी हिंसा में भी वरुण गांधी अपनी ही सरकार पर सवाल उठा चुके हैं। गन्ना मूल्य बढ़ाने और तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत करने के लिये भी वरुण गांधी पूूर्व में ट्वीट कर चुके हैं। अब लखीमपुर खीरी हिंसा को हिंदू बनाम सिख लड़ाई में बदलने की कोशिश होने की बात कह वरुण गांधी ने अनेक सवाल खड़े कर दिये हैं।

